गुपचुप मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने रचाई शादी, मांग में सिन्दूर सजाकर तस्वीरें की शेयर
गुपचुप मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने रचाई शादी, मांग में सिन्दूर सजाकर तस्वीरें की शेयर
Share:

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। गीता ने फ़िज़ा (2000), अशोका (2001), साथिया (2002), हे बेबी (2007), अलादीन (2009) जैसी अनगिनत फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। इसके अलावा आज गीता कपूर टीवी जगत में मशहूर हैं। वह टीवी शोज में जज बनती हैं। अब तक गीता कई डांस रियलिटी शोज में जज की भूमिका निभा चुकीं हैं। गीता का फैन्स उन्हें प्यार से ‘गीता मां’ कहकर बुलाते हैं। अब इन सभी के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geetakapur (@geeta_kapurofficial)

जी दरअसल गीता कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में सबसे चौकाने वाली बात यह है कि फोटो में गीता मां की मांग में सिंदूर लगा हुआ नजर आ रहा है। इससे फैंस चकित हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। आप सभी देख सकते हैं गीता मां ने जो तस्वीरें शेयर की हैं वह बहुत दिलकश हैं लेकिन इन तस्वीरों में फैन्स का पूरा ध्यान उनके मांग में लगे सिंदूर पर अटक गया है।

सामने आने वाली खबरों की मानें तो गीता मां ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन उनका यह सिन्दूर कुछ और ही कह रहा है। अब गीता से फैंस सवाल करने लगे हैं कि आखिर यह सिंदूर किसके नाम का है? एक फैन ने कमेंट में पूछा है, ‘मां की मांग में सिंदूर…मां की शादी कब हुई।।’, वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘सिंदूर किसके नाम का है गीतू मां।’ आप सभी को बता दें इन दिनों गीता कपूर डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 4’ में जज की भूमिका निभा रही हैं।

इस म्यूजियम दिवस पर हुआ बड़ा एलान, हस्तिनापुर में बनाया जाएगा संग्रहालय

क्या है आज का पंचांग, जानिए यहाँ शुभ-अशुभ मुहूर्त

'गवर्नर धनखड़ सनकी, रक्तपिपासु, पागल कुत्ते की तरह घूम रहा।।।', नेताओं की गिरफ़्तारी पर बौखलाई TMC

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -