मोदी की मौजूदगी में मनमोहन ने असहिष्णुता पर सरकार को घेरा
मोदी की मौजूदगी में मनमोहन ने असहिष्णुता पर सरकार को घेरा
Share:

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के हालात बेहद चुनौतिपूर्ण हैं। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित किया जा रहा है। किसी को भी अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है। अपने विचार जाहिर करने पर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। इस तरह की असहिष्णुता की घटनाओं की सही व्यक्ति द्वारा निंदा की गई। आजादी और शांति दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। जबकि आजादी के बगैर शांति नहीं है और शांति के बिना आजादी नहीं मिल सकती।

दरअसल इकोनाॅमिक काॅन्क्लेव का शुभारंभ दिल्ली में आयोजित किया गया। इसके शुभारंभ अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश में उपजी समस्याओं उपद्रवी हालातों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि असहिष्णुआ का माहौल एक बड़ी समस्या है। लोगों को बोलने की आज़ादी देना होगी।

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विदेशों में भारत का करीब 10500 करोड़ रूपए का कालाधन है। इस धन का पता लगाया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दावा किया गया कि जनधन योजना के अंतर्गत खोले गए खातों में करीब 26 हजार करोड़ रूपए एकत्रित हुए जिसमें कहा गया कि 1-1 रूपए का अधिकतम मूल्य हासिल किया गया। इस दौरान गरीबों का सशक्तीकरण हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्व बढ़ा है और ब्याज दरें कम हुई हैं। दरअसल वैश्विक अर्थव्यवस्था दुरूस्त नहीं है। भारत की सफलता के लिए उन्होंने सरकारी नीतियों की तारीफ की। उनका कहना था कि जनधन योजना को गरीबों को इलेक्ट्राॅनिक भुगतान करने के योग्य बनाया है। इस दौरान यह बात भी सामने आई कि कृषि क्षेत्र में कई तरह के सुधार कार्य किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि अधिकांश आबादी ग्रामीण है और वह खेती पर ही टिकी हुई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -