INS खंडेरी: दुश्मन का 'काल' है इंडियन नेवी का नया योद्धा, राजनाथ सिंह बोले- अब पाकिस्तान को...
INS खंडेरी: दुश्मन का 'काल' है इंडियन नेवी का नया योद्धा, राजनाथ सिंह बोले- अब पाकिस्तान को...
Share:

मुंबई: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को मुंबई के माजागोन डॉक्स में एक समारोह में भारत की दूसरी स्कॉर्पियन क्लास युद्धक पनडुब्बी INS खंडेरी को इंडियन नेवी में शामिल कर लिया। इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को यह समझ लेना चाहिए कि खंडेरी से हम और मजबूती से प्रहार करने में समर्थ होंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि हम शांति में यकीन रखते हैं

राजनाथ सिंह ने कहा कि यह पूरे विश्व ने देखा कि कैसे पीएम मोदी का स्वागत यूएन में किया गया। उनकी प्रशंसा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी की। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ आतंकी समुद्र के रास्ते 26/11 जैसा हमला करने के प्रयास में हैं, किन्तु उनके मंसूबे हम पूरे नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा हमारे खतरे बढ़ रहे हैं। हमारा पड़ोसी मुल्क हमें अस्थिर करना चाहता है। 

आपको बता दें कि INS खंडेरी पनडुब्बी के फ्लैगपोस्ट पर भारत का राष्ट्रीय झंडा फहराकर उसे नेवी में शामिल किया गया। इस दौरान नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह और नेवी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। रक्षा मंत्री ने इस दौरान भारत का प्रथम पी-17 शिवालिक-क्लास युद्धक पोत नीलगिरी और विमान कैरियर ड्राईडॉक को भी इंडियन नेवी में शामिल किया। नौसेना ने कहा कि इन तीनों के शामिल होने से समुद्र में देश की युद्धक शक्ति बहुत बढ़ गई है।

भारत में इतने लोग हैं 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के मालिक, पढ़ें रिपोर्ट

आरबीआई ने नौ कमर्शियल बैंकों के बंद होने के खबरों का किया खंडन

Petrol prices : इस देश में मिलता है फ्री में पेट्रोल, यहां मिलता है सबसे महंगा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -