शिवसेना कार्यकर्ता ने संजय राउत पर फैंकी स्याही
शिवसेना कार्यकर्ता ने संजय राउत पर फैंकी स्याही
Share:

लखनऊ : शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत पर स्याही फैंकने का मामला सामने आया है। उन्हीं की पार्टी के एक कार्यकर्ता ने उन पर स्याहीं फैंकने का प्रयास किया लेकिन स्याही राउत पर नहीं गिरी। स्याही फैंके जाने के बाद शिवसेना के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस घटना के बाद पार्टी में अनुशासहीनता की बात सामने आई। स्याही फैंकने वाले कार्यकर्ता की पहचान सूर्यभान विक्रम के तौर पर हुई।

उसका साथ देने वाले केके दीक्षित को भी पकड़ लिया गया है। स्याही फैंके जाने के बाद सूर्यभान को बुरी तरह पीटा गया। पिटाई के चलते उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार संजय राउत लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों का चयन नए सिरे से करने की बात की थी।

पार्टी की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए वे कार्यकर्ताओं से मिलने जा ही रहे थे कि उन पर एक गुट ने स्याही फैंक दी। नेताओं ने इस बात पर आपत्ती ली कि शिवसेना का कोई भी राज्य प्रमुख उत्तरप्रदेश मे पदस्थ नहीं है लेकिन बीएन शुक्ला ने स्वयं को राज्य प्रमुख बता दिया है। ऐसे में विरोधी गुट के अनिल सिंह ने कहा कि राज्य प्रमुख के पद पर तो वे काम कर रहे हैं।

सांसद योगी आदित्यनाथ ने किया सलमान का समर्थन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -