इंदौर: मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, पति ने उठाया चौकाने वाला कदम
इंदौर: मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, पति ने उठाया चौकाने वाला कदम
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से हाल ही में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जी दरअसल यहाँ नाराज पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने पर पति ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है पति ने खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन बीते सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबरें हैं कि पत्नी पति के अवैध संबंधों से परेशान होकर मायके चली गई थी और इसी बात का गम पति बर्दाश्त न कर सका। इस मामले के बारे में जांच अधिकारी SI राम कुमार का कहना है कि, ''महेंद्र नाम के शख्स का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई थी।

नाराज पत्नी अपने मायके चली गई थी। महेंद्र 1 जुलाई को अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके पहुंचा था। लेकिन पत्नी से साथ आने से मना कर दिया। जिसके बाद गुस्से में महेंद्र से गाड़ी से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली।'' इस मामले में आगे उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद वह बुरी तरह से झुलस गया था और उसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहाँ उसकी मौत हो गई।

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है मृतक महेंद्र के भाई कमलेश का खाना है कि उसके भाई-भाभी के बीच विवाद चल रहा था। इसी के चलते भाभी अपने मायके चली गई थीं। बीते 1 जुलाई को उनके जन्मदिन के मौके पर महेंद्र उन्हें वापस लेने उनके घर गया था, लेकिन भाई के अवैध संबंधों की वजह से भाभी उसके साथ लौटने के लिए तैयार नहीं थीं। इसी बीच दोनों में झगड़ा हो गया और महेंद्र ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

चीन के खिलाफ आंदोलन से लेकर भारत आगमन तक, जानिए 'दलाई लामा' के बारे में सबकुछ

रिलीज हुआ हंगामा 2 का पहला गाना 'चुरा के दिल मेरा 2.0'

भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान, इन रूटों के लिए चलाई जाएगी 72 स्पेशल ट्रेनें

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -