फिर बजा इंदौर का डंका! बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, MP बना भारत का बेस्ट स्टेट
फिर बजा इंदौर का डंका! बना देश का सबसे स्मार्ट शहर, MP बना भारत का बेस्ट स्टेट
Share:

इंदौर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर में होने वाली स्मार्ट सिटी की नेशनल काॅफ्रेंस में सम्मिलित होने पहुंची हैं। उन्होंने इंदौर समेत 15 से अधिक शहरों को स्मार्ट सिटी के पुरस्कार वितरित किए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंदौर हर दौर में आगे रहने का आदि हो चुका है। इंदौर मालवा का चंदन है। इंदौर सबको दिल से अपनाते हैं। जो आता है, वो यहीं का होकर रह जाता है। सफाई में अनमोल प्रयास इंदौर ने किए। पूरे देश में मिसाल बन चुका है। स्वच्छता का भाव इंदौर के प्रत्येक आदमी में है। इंदौर में स्वच्छता जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था प्रत्येक आदमी को अपना सफाई कर्मी होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे अपने आचरण में अपनाया। उन्होंने स्वच्छता को मिशन बनाया। अपने हाथों में झाड़ू उठाई। इंदौर इसका आदर्श उदाहरण है। जब स्वच्छता की भावना गहरे तक पैठ बना लेती है तब कोई शहर इंदौर बनत है।

मध्यप्रदेश ने यदि ये लक्ष्य प्राप्त किए हैं तो जनता के सहयोग से किए है। 1 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी ने फिर आह्वान किया है। तो एक घंटा स्वच्छता के लिए अवश्य निकालें। राष्ट्रपति ने नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड इंदौर को दिया। मेयर पुष्य मित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी ने राष्ट्रपति के हाथों अवॉर्ड लिया। वहीं, दूसरे नम्बर पर सूरत शहर रहा, जबकि तीसरे नंबर पर आगरा रहा। इंदौर को 6 कैटगरी में अवार्ड प्राप्त हुए। ओवरऑल देश में सबसे अधिक पुरस्कार इंदौर ने जीते। बेस्ट स्टेट का खिताब मध्यप्रदेश ने हासिल किया। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। दूसरे नम्बर पर तमिलनाडु, तीसरे नम्बर पर राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश को पुरस्कृत किया गया।

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को देश के सबसे स्मार्ट शहर का अवार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। वहीं जबलपुर को इकोनॉमिक कैटेगरी में अवॉर्ड प्राप्त हुआ। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति को गौंड पेंटिंग भेंट की। स्मार्ट सिटी से जुड़ी तीन पुस्तकों का विमोचन किया गया। स्मार्ट सिटी अवार्ड 2023 स्पर्धा का ऐलान किया गया। अगले वर्ष 10 जनवरी तक स्मार्ट शहर अपनी प्रविष्टियां भेज सकते है। अगले आयोजन की तिथि 5 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।

'मैंने गुजरात को निराशा से निकाला और अब दुनिया इसकी सफलता देख रही है', वाइब्रेंट गुजरात समिट में बोले PM मोदी

6 राज्यों के 51 ठिकानों पर NIA की बड़ी छापेमारी, अर्शदीप का सहयोगी हुआ गिरफ्तार

इंदौर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM शिवराज और गृहमंत्री ने किया स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -