इंदौर: तेंदुए के हमले से घायल 11 माह की मासूम की मौत
इंदौर: तेंदुए के हमले से घायल 11 माह की मासूम की मौत
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश में इन दिनों कई अप्रत्याशित घटनाएं हो रहीं हैं। इन घटनाओं के बारे में जानने से सभी के होश उड़े हुए हैं। फिलहाल एक घटना इंदौर से सामने आई है। जी हाँ, हाल ही में जो मामला सामने आया है यह लिंबोदी रहवासी क्षेत्र का है जहाँ तेंदुएं ने घुसकर लोगों को नुकसान पहुंचाया था। इस मामले में घायल मासूम की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई है। मासूम को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक यह घटना 10 मार्च की है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक रालामंडल क्षेत्र से निकला तेंदुआ खंडवा रोड पर न्यू रानीबाग क्षेत्र की शिवधाम कॉलोनी में पहुंचा।

वहीं उसके पीछे वन विभाग की टीम भी भाग रही थी। इसी बीच तेंदुआ भागते हुए खेमराज राठौर के घर में जा घुसा, वहां उनकी पत्नी खाना बना रही थी। पत्नी पर तेंदुए ने पीछे से वार किया। इसी बीच पत्नी की आवाज सुन खेमराज राठौर बाहर निकले तो तेंदुए ने उनको भी घायल किया। उसके बाद तेंदुआ भागते हुए पीछे के दरवाजे से निकलकर एक निर्माणाधीन मकान में घुस गया। वहां चौकीदार सुखलाल के पोते-पोती खेल रहे थे। इस दौरान तेंदुए ने एक बच्ची को पकड़ लिया और उसका सिर मुंह में दबा लिया था। इस घटना में आरती शुक्ला पति सुकराज शुक्ला के साथ उनकी 11 महीने की बच्ची को सिर में चोट लगी थी। उसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया था। अब इस मामले में मासूम की मौत के बाद जानकारी देते हुए डॉक्टरों ने कहा, 'बच्ची की मौत आंतों में इन्फेक्शन होने कारण हुई है।'

आप सभी जानते ही होंगे कि, तेंदुए के हमले की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी है। बीते दिनों ही ऐसी कई घटनाएं सामने आईं थीं जिन्होंने सभी को हैरान किया था। आपको बता दें कि अकेले इंदौर वनमंडल में 28 तेंदुओं के पगमार्क देखे गए है और ये तेंदुए इंदौर, चोरल, महू और मानपुर के जंगलों में है।

अनोखा प्रचार, एक ही चुनावी पोस्टर पर दिखे मोदी-राहुल और योगी-ओवैसी

पॉवर कॉर्पोरेशन में इंजीनियर तथा अन्‍य कर्मचारियों को मिलेगा इतना वेतनमान

इंदौर: सेटअप बॉक्स के गोडाउन में लगी आग, 5 घंटे बाद पाया काबू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -