इंदौर को मिली एक और सौगात,इस तालाब को मिला रामसर साइट का दर्जा
इंदौर को मिली एक और सौगात,इस तालाब को मिला रामसर साइट का दर्जा
Share:

इंदौर ब्यूरो। भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को एक और बड़ी उपलब्धि मिल गई है, आपको बता दे की शहर के प्रसिद्ध सिरपुर तालाब  को एक नई उपलब्धि मिल गई है, आपको बता दे की तालाब को रामसर साइट का दर्जा  मिल चूका है  इंदौर के सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिलना इंदौर समेत संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए महनीय उपलब्धि और गौरव का विषय है।

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारा इंदौर सदैव से जलस्रोतों और प्राकृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति संकल्पित और प्रतिबद्ध रहा है। सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा मिलने से न सिर्फ इसे अंतर्राष्ट्रीय महत्व मिलेगा बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी यह एक सुखद पहलू सिद्ध होगा। इस उपलब्धि पर समस्त इंदौरवासियों और पर्यावरण प्रेमियों को अनेकानेक शुभकामनाएं।

मंत्री डंग ने सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेन्द्र यादव का आभार प्रकट किया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इंदौरवासि‍यों को बधाई दी है। साथ ही केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आज मध्यप्रदेश, ओडिशा, गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक के जल-स्थलों को रामसर साइट घोषित किया गया है। इनको मिलाकर देश में रामसर साइट की संख्या 64 हो गई है। विश्व में हो रहे जलवायु असंतुलन और परिवर्तन के दौर में रामसर साइट की भूमिका विश्व के पर्यावरण सुधार में अति महत्वपूर्ण है।

मप्र में दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट बनेगा ओंकारेश्वर बांध

आतंक का 'मदरसा' जमींदोज़.., जिहादी मंसूबों पर चला असम सरकार का बुलडोज़र

पुलिसकर्मियों को मिला बड़ा तोहफा, जवानों को मिलेगा विशेष भत्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -