इंदौर: दो पक्षों के विवाद में 7 लोग घायल, मुस्लिम परिवार ने लगाया झूठा आरोप!
इंदौर: दो पक्षों के विवाद में 7 लोग घायल, मुस्लिम परिवार ने लगाया झूठा आरोप!
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से हाल ही में चौकाने वाली घटना सामने आई है। जी दरसल यहाँ के ग्रामीण क्षेत्र में बीते शनिवार रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। वहीं उस विवाद में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत सात लोग घायल हो गए। इस मामले के बारे में पुलिस ने आज यानी रविवार को जानकारी दी है। जी दरअसल मुस्लिम समुदाय के पीड़ित परिवार के लोगों ने यह आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने उन्हें हिंदू बहुल पिवड़ाय गांव को नौ अक्टूबर तक खाली करने के लिए कह दिया था और उनके इस फरमान को नहीं माने जाने पर भीड़ ने उनपर हमला कर दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक महेशचंद्र जैन का कहना है कि जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर पिवड़ाय गांव में शनिवार रात हुए विवाद में दो पक्षों के कुल सात लोग घायल हुए हैं। आगे उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि, 'इनमें एक ही मुस्लिम परिवार के पांच लोग तथा हिंदू पक्ष के दो व्यक्ति शामिल हैं। घायलों को सामान्य चोटें आई हैं।' इस मामले में महेशचंद्र जैन का कहना यह भी है कि मुस्लिम परिवार जैसा कह रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं हुआ है।

हालाँकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस घटना को "दो पक्षों के बीच विवाद का सामान्य मामला" बताया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है, "दोनों पक्षों के खिलाफ एक-दूसरे की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट), 506 (आपराधिक धमकी) और 147 (बलवा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।''

महाकालेश्वर मंदिर में महिला ने बनाया शर्मनाक वीडियो, अब मांगी माफ़ी

इंदौर: PUBG खेलने के लिए नाबालिग बच्चे बने लुटेरे

किन्नरों को पहचान पत्र देने वाला प्रदेश का पहला जिला बना इंदौर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -