इंडोनेशिया में भूकंप ने ले ली 97 लोगों की जान
इंडोनेशिया में भूकंप ने ले ली 97 लोगों की जान
Share:

इंडोनेशिया : बुधवार की तड़के यहां आए जोरदार भूकंप के कारण 97 से अधिक लोगो की जान चली गई है। बताया गया है कि भूकंप समुद्र की गहराईयों में आया था और इसमें लोग एक के बाद एक चपेट में आकर अपनी जान गंवाते रहे। लोगों की मौत के अलावा लोगों के घरों को भी भयंकर क्षति पहुंची है।

फिलहाल समाचार लिखे जाने तक बचाव दल के लोग राहत व बचाव कार्यों में जुटे हुये थे। सेना के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप तड़के करीब 4 बजे आया था। भूकंप के कारण यदि सबसे अधिक नुकसान हुआ है तो वह मरूडु शहर में। इसके अलावा आस-पास के इलाकों में भी भूकंप ने तबाही मचाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है जबकि मलबे में दबे लोगों की भी खोज करने का सिलसिला जारी है।

बताया गया है कि बचाव दल के लोग ध्वस्त मकानों और भवनों का मलबा भी हटा रहे है तथा मलबे के नीचे दबे लोगों को जीवित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। जिला अधिकारियों के अनुसार भूकंप के कारण मस्जिदों के अलावा कई बड़े भवन जमींदोज हो गये है।

इंडोनेशिया की भूकंप त्रासदी में मृतक संख्या 54 तक पहुंची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -