सुषमा स्वराज ने कहा,विश्व के लिए चुनौती बना सीमा पार आतंकवाद
सुषमा स्वराज ने कहा,विश्व के लिए चुनौती बना सीमा पार आतंकवाद
Share:

नईदिल्ली। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को इंडो यूएस फोरम के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। जिसमें उन्होंने विभिन्न मसलों पर चर्चा की। उन्होंने चीन भारत विवाद और वैश्विक आतंकवाद को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ने वाला सीमा पार आतंकवाद वैश्विक चुनौती है। हालांकि भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद का सामना करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था को कायम कर रहे हैं। दोनों देश आतंकवाद के शिकार हैं। ऐसे में दोनों मिलकर इसका सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पाकिस्तान को लेकर पहले पड़ोसी की नीति रही है और यह काफी कारगर है।

चीन को लेकर उनका कहना था कि चीन की वन बेल्ट वन रोड़ परियोजना को लागू करने के दौरान संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता को देखना होगा। योजना क्रियान्वयन में इन बातों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशांत क्षेत्र के हालात विश्व की एक चुनौती है। अप्रत्यक्षतौर पर उन्होंने कहा कि यदि दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है तो फिर यह गंभीर बात है।

ओमान में फंसी 45 महिलाओं के लिए दिल्ली महिला आयोग ने लगाई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के सामने गुहार

सिरसा की पहल से बीमार सिख के अभिभावकों को मिला वीजा

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों से मिले पीएम मोदी

पाकिस्तान की महिला ने किया सुषमा स्वराज को ऐसा ट्विट, पढ़कर छलक पड़ेंगे आंसू

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -