अमेरिका में त्यौहार मना रही भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, 20 लोगों को लगी गोली
अमेरिका में त्यौहार मना रही भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, 20 लोगों को लगी गोली
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका एक बार फिर फायरिंग की घटना से दहल उठा है। US के शिकागो शहर में एक व्यक्ति ने भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस घटना में 1 व्यक्ति की जान चली गई। वहीं 19 अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया गया है। यह घटना रविवार (18 जून, 2023) की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना शिकागो के विलोब्रुक में स्थित एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में घटी है। डुपेज काउंटी शेरिफ ऑफिस के उपाध्यक्ष एरिक स्वानसन ने मीडिया को बताया है कि यहाँ मौजूद कर्मचारियों ने फायरिंग की आवाज सुनी। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पीड़ितों की प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि कम से कम 20 लोगों को गोली लगी थी। इनमें से एक की जान चली गई। स्वानसन ने यह भी कहा है कि फायरिंग क्यों हुई, इसकी वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है। घायलों में से 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में 29 लोगों को गोली लगने की बात भी सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शॉपिंग मॉल की पार्किंग में जुनेहवें त्यौहार मनाने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुटे थे। इसी दौरान किसी ने फायरिंग  कर दी। एक चश्मदीद ने बताया है कि, 'पहले तो हमने केवल गोलियों की आवाज सुनी। मगर, फिर लगातार गोलियाँ चलती जा रहीं थीं। इसके बाद हमने तेजी से भागना शुरू किया। गोलियों के बीच हम सभी पागलों की तरह भाग रहे थे।'

1000 करोड़ से ऊपर पहुंची कोहली की नेटवर्थ, दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ी हैं विराट

क्या ODI वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह ? स्टार गेंदबाज़ की चोट पर आया बड़ा अपडेट

ब्रिटेन: अवैध प्रवासियों के खिलाफ खुद रेड मारने पहुंचे पीएम सुनक! 20 देशों के 105 लोग गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -