बेलगाम में श्रीराम सेना के अध्यक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर सहित अस्पताल में भर्ती
बेलगाम में श्रीराम सेना के अध्यक्ष पर अंधाधुंध फायरिंग, ड्राइवर सहित अस्पताल में भर्ती
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के बेलगाम जिले में श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिताकेरा पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यह फायरिंग 7 जनवरी 2023 की देर रात हिंदलगा गाँव के पास की गई है। गोलीबारी में अध्यक्ष का ड्राइवर घायल हो गया है। अधिकारियों ने रविवार (8 जनवरी) को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिताकेरा को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी। घटना में उनका ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गया, जबकि रवि बाल-बाल बचे।

पुलिस के मुताबिक, दोनों को स्थानीय अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। पुलिस अब उन अज्ञातों की तलाश में लगी हुई है, जिन्होंने रवि पर गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि रवि पर चलाई गई गोली उन्हें छूकर निकली, जो दूसरे शख्स को लगी। वह भी उपचार के लिए अस्पताल में है। पुलिस की पूछताछ में अब तक सामने आया है कि जिलाध्यक्ष के साथ किसी की शत्रुता नहीं थी। अब पुलिस इलाके के CCTV फुटेज देख रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञातों पर केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रवि बता रहे हैं कि उन पर हमला करने वाले मोटरसाइकिल से आए थे और उसके बाद उन्होंने उनकी कार पर फायरिंग की। घटना में उनका ड्राइवर भी जख्मी हुआ है, जिसे अस्पताल में एडमिट करवा दिया गया है। बता दें कि रवि ने वर्ष 2021 में बेलगाम में हो रहे हिंदू धर्मांतरण के लिए एक ईसाई पादरियों के समूह पर इल्जाम लगया था। उन्होंने कहा था कि बाहरी राज्य के पादरी आकर बेलगाम में हिंदुओं को ईसाई बना रहे हैं। शंका है कि, इन्ही पादरियों की तरफ से रवि पर हमला करवाया गया है, फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

भाई के कत्ल का बदला लेने के लिए युवक ने उठाया ऐसा कदम

बिहार: पत्नी से हुआ झगड़ा तो पुलिस वाले ने खुद को मार ली गोली

यूपी: प्रयागराज में महिला की बुरी तरह जली हुई लाश बरामद, पहचान करने में पुलिस के छूटे पसीने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -