'पिछले 10 वर्षों में काफी बढ़ गया भारत का कद, तेजी से कर रहा ग्रोथ..', मोदी सरकार का मुरीद हुआ चीन, जमकर की तारीफ
'पिछले 10 वर्षों में काफी बढ़ गया भारत का कद, तेजी से कर रहा ग्रोथ..', मोदी सरकार का मुरीद हुआ चीन, जमकर की तारीफ
Share:

नई दिल्ली: अक्सर भारत के साथ प्रतिस्पर्धा और कई मामलों पर विवाद रखने वाले चीन ने मोदी सरकार की प्रशंसा की है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के एक आर्टिकल में लिखा है कि भारत वैश्विक कारोबार, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्व में भारत कद काफी बढ़ा है। फुदान यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडी के डायरेक्टर झांग जियादोंग ने यह मोदी सरकार की तारीफ में ये आर्टिकल लिखा है। उन्होंने अपने आर्टिकल में लिखा है कि, 'अपने तेज आर्थिक और सामाजिक विकास से भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह आज विश्व में भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है और बेहद अहम हो गया है। उसने पूरी मजबूती के साथ भारत नैरेटिव को आगे बढ़ाया है।'

बता दें कि,  विश्व में भारत के बढ़ते क़दमों का लोहा मानने वाले देशों की सूची लम्बी है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी की प्रशंसा की थी। अब अक्सर भारत के खिलाफ रहने वाले चीन ने भी मोदी सरकार का लोहा माना है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने हाल ही में प्रकाशित एक आर्टिकल में मोदी सरकार जमकर तारीफ की गई है। उसमे लिखा है कि पिछले 10 वर्षों में भारत सरकार ने वैश्विक व्यापार, संस्कृति  और राजनीति समेत तमाम मुद्दों पर शानदार दृष्टिकोण अपनाया है।

भारत की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रशंसा में लिखे गए लेख में आगे कहा गया है कि, "अपने तेजी से आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ भारत अपने आप को विकसित करने में रणनीतिक रूप से ज्यादा आश्वस्त और सक्रिय हो गया है।" लेख के अनुसार, भारत अब रणनीतिक रूप से अधिक विश्वास से लबरेज है और अपने 'भारत नैरेटिव' के विकास के लिए अधिक सक्रियता से कार्य कर रहा है। गोलबल टाइम्स में झांग जियादोंग ने आगे लिखा है कि, "मैंने हाल ही में दो दफा भारत का दौरा किया, जो चार सालों में मेरी पहली यात्रा भी है। यात्रा के दौरान मैंने देखा कि भारत की घरेलू और विदेशी स्थिति चार वर्ष पूर्व की तुलना में बहुत बदल गई है। भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में उत्कृष्ट रिजल्ट हासिल किए हैं और इसकी महान शक्ति और रणनीति सपने से वास्तविकता की दिशा में बढ़ गई है। एक तरफ, भारत ने आर्थिक विकास एवं सामाजिक शासन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं, इसकी अर्थव्यवस्था ने रफ़्तार पकड़ ली है और यह सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।"

भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक का नेतृत्व करेंगे विदेश मंत्री जयशंकर, बोले- आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्सुक हूँ..

मंच पर CM मोहन यादव ने लहराई तलवार, भीड़ ने लगाए 'जय जय श्रीराम के नारे'

'मैं क्या वहां तालियां बजाकर जय-जयकार करूंगा?', शंकराचार्य निश्चलानंद ने किया अयोध्या नहीं जाने का ऐलान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -