सफल रहा भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल 'ब्रम्होस' का परिक्षण, 4300 KM प्रतिघंटा की रफ़्तार से करती है वार
सफल रहा भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल 'ब्रम्होस' का परिक्षण, 4300 KM प्रतिघंटा की रफ़्तार से करती है वार
Share:

नई दिल्ली: देश की सैन्य शक्ति में आज बहुत बड़ा इजाफा हुआ है। देश में आज सबसे ताकतवर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लैंड अटैक वर्जन का सफल परीक्षण हुआ है। इसका परीक्षण मंगलवार यानी आज सुबह 10 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के समीप एक अज्ञात द्वीप पर किया गया है।

ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के टेस्ट के लिए इस द्वीप समूह के एक दूसरे वीरान द्वीप पर लगाए गए टारगेट को नष्ट कर दिया। इस मिसाइल ने निर्धारित वक़्त में अपने टारगेट को नष्ट कर दिया। इस सफल परीक्षण के बाद भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को सोशल मीडिया पर बधाइयों वाले संदेशों का ढेर लग गया हैं। आज हुए इस सफल परीक्षण से भारत को तेजी से मार करने वाली और बढ़ी हुई रेंज से मारने वाली मिसाइल प्राप्त हुई हैं। इस मिसाइल को अपग्रेड किया गया था, जिसके बाद ये जमीन से जमीन पर मार करने वाली इस मिसाइल की रेंज को बढ़ाकर 400 किमी हो गई है।

यह ब्रह्मोस मिसाइल 28 फीट लंबी और 3000 किलोग्राम वजनी है। मिसाइल 200 किलोग्राम के पारंपरिक और परमाणु हथियार लेकर जाने की ताकत रखती है। यह मिसाइल 300 किलोमीटर से 800 किलोमीटर तक की दूरी पर बैठे दुश्मन पर सटीक निशाना लगाने में माहिर है। इसकी रफ़्तार इसकी सबसे बड़ी ताकत है जो इसे सबसे अधिक खतरनाक बनाती है। यह 4300 किलोमीटर प्रतिघंटा यानी 1.20 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से हमला करती है। 

डीजेएसआई सूचकांकों में रैंक हासिल करने के बाद अडानी ग्रुप का स्टॉक एक साल के उच्च स्तर पर

भारतीय रिजर्व बैंक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लोकप्रियता में हुई वृद्धि

कॉरपोरेट घरानों के बैंक स्थापित करने की सिफारिश पर रघुराम राजन और विरल आचार्य ने की आलोचना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -