भारतीय रिजर्व बैंक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लोकप्रियता में हुई वृद्धि
भारतीय रिजर्व बैंक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लोकप्रियता में हुई वृद्धि
Share:

आरबीआई ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। ट्विटर पर आरबीआई के फालोअर्स का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है। इस बारे में स्वयं RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने जानकारी दी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला रिजर्व बैंक विश्व का प्रथम मौद्रिक प्राधिकरण हो गया है। ट्विटर पर आरबीआई ने अमेरिका के फेडरल रिजर्व तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक को भी पीछे छोड़ दिया है। 

ट्विटर पर आरबीआई विश्वभर में सबसे फेमस केंद्रीय बैंक हो गया है। ट्विटर पर 10 लाख फॉलोअर्स का आँकड़ा पार करने वाला आरबीआई का ट्विटर हैंडल जनवरी 2012 में खुला था। रिजर्व बैंक के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध तहरीर के अनुसार, फॉलोअर्स का आँकड़ा 22 नवंबर 2020 को 10,00,513 हो गया। हालांकि, रिजर्व बैंक अन्य केंद्रीय बैंकों के मुकाबले ट्विटर से बहुत देर से जुड़ा है। किन्तु उसने सबसे तेजी से यह सफलता प्राप्त की है।

विश्व के सबसे शक्तिशाली केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ट्विटर पर फॉलोअर्स का आँकड़ा लगभग 6.67 लाख है। वहीं यूरोपियन सेंट्रल बैंक के फॉलोअर्स का आंकड़ा 5.91 लाख है। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस उपलब्धि के रिजर्व बैंक के सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं। ट्विटर पर फॉलोअर्स के केस में दूसरे नंबर पर मेक्सिको का केंद्रीय बैंक है, जिसके फॉलोअर्स लगभग 7.74 लाख है। वहीं बैंक ऑफ इंडोनेशिया 7.57 लाख फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर है। फेडरल रिजर्व चौथे नंबर पर तथा यूरोपीय केंद्रीय बैंक 5वें पायदान पर है।

कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में आई 1 प्रतिशत की गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी

सेंसेक्स, निफ्टी ने रिकॉर्ड उच्च स्तर को किया पार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -