IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री
IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स ने शुरू की टिकटों की ऑनलाइन बिक्री
Share:

नई दिल्ली : आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 12वीं इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट सीजन के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है। दिल्ली की इस फ्रेंचाइजी का स्वामित्व अब जेएसडब्ल्यू और जीएमआर ग्रुप के पास संयुक्त रूप से है। दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को यह घोषणा की कि उसके आईपीएल मैचों के टिकट उसके टिकट भागीदारी पेटीएम और इनसाइडर पर उपलब्ध होंगे। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो मैचों में धोनी को दिया गया आराम, पंत को मिलेगा मौका

दिल्ली के फैंस में उत्साह 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स के फैंस उसके यहां 12वें आईपीएल के मैचों के टिकट उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। टिकटों की बिक्री शुरू होने पर दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ ने कहा, 'अभी आईपीएल के शुरू होने में दो हफ्ते बाकी हैं और हम इसके टिकटों की बिक्री शुरू कर खुश हैं। अभी तक टिकटों की बिक्री के लिए दिल्ली के फैंस का उत्साह काफी ज्यादा है। दिल्ली कैपिटल्स खचाखच भरे फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में जोरदार प्रदर्शन को बेताब है।

IND vs AUS : काम ना आया कोहली का शतक, 32 रनों से हारी भारत

वानखेड़े से आगाज करेगी दिल्ली 

जानकारी के लिए बता दें दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 12 में अपने अभियान का आगाज 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच से करेगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो दिन बाद अपने घर में यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में 26 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स और 30 मार्च को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स यानि केकेआर के खिलाफ मैच खेलेगी। 

तीसरे वन-डे में ऑस्ट्रे्लिया ने भारत के सामने रखा 314 रनों का विशाल लक्ष्य

चटगांव ओपन : राशिद ने बनाई लीग में एकल बढ़त

SL vs SA : दक्षिण अफ्रीका ने 113 रन के बड़े अंतर से जीत हासिल कर सीरीज में बनाई बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -