चटगांव ओपन : राशिद ने बनाई लीग में एकल बढ़त
चटगांव ओपन : राशिद ने बनाई लीग में एकल बढ़त
Share:

चटगांव : भारत के स्टार गोल्फर राशिद खान ने गुरुवार को यहां दूसरे दौर में छह अंडर 66 के शानदार प्रदर्शन के साथ चटगांव ओपन में दो शाट की बढ़त बना ली। कल तक संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे एशियाई टूर पर दो बार के विजेता राशिद ने 13 अंडर 131 के कुल स्कोर के साथ इस 40 लाख रुपये इनामी प्रतियोगिता में एकल बढ़त बना ली है। 

चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने की फ़ाइनल में धमाकेदार एंट्री

दूसरे मुकाबलों का ऐसा रहा नतीजा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के किशोर क्षितिज नवीद कौल ने भी 66 का स्कोर बनाया और वह 11 अंडर 133 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वही उधर गौरिका बिश्नोई ने क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में खेले जा रहे हीरो महिला पेशेवर गोल्फ टूर के दूसरे दिन गुरुवार का अंत शीर्ष स्थान के साथ किया है। गौरिका ने दूसरे दिन पांच बर्डी की मदद से दो अंडर 70 का स्कोर किया। दो दिन के बाद उनका कुल स्कोर 142 है। 

हीरो इंडियन सुपर लीग : नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने बेंगलुरू एफसी को 2-1 से दी मात

ऐसा रहा पूरा मुकाबला 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे स्थान पर नेहा त्रिपाठी हैं जिन्होंने दूसरे दिन 71 का स्कोर किया। नेहा का कुल स्कोर 146 है। वही नेहा के पीछे गुरसिमर बाडवाल, सिद्धी कपूर और स्मृति मेहरा हैं। इन तीनों का कुल स्कोर 147 है। छठे स्थान पर रिद्धिमान दिलावरी हैं जिनका कुल स्कोर 148 है। 

महिला क्रिकेट : इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ ही भारतीय टीम ने बनाये कई रिकॉर्ड

अंडर-19 क्रिकेट : भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 92 रनों से हराया

IND vs AUS : आज अपने ही घर में होगी धोनी की परीक्षा, अब तक ऐसा रहा रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -