IND vs AUS : काम ना आया कोहली का शतक, 32 रनों से हारी भारत
IND vs AUS : काम ना आया कोहली का शतक, 32 रनों से हारी भारत
Share:

रांची : ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को खेले गए वनडे में टीम इंडिया को 32 रन से हरा दिया। हालांकि, इस जीत के बावजूद वह पांच मैच की सीरीज में अब भी 1-2 से पीछे है। सीरीज के शुरुआती दोनों वनडे भारतीय टीम ने जीते थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 104 रन बनाने वाले उस्मान ख्वाजा मैन ऑफ द मैच चुने गए।

तीसरे वन-डे में ऑस्ट्रे्लिया ने भारत के सामने रखा 314 रनों का विशाल लक्ष्य

कोहली ने लगाया शानदार शतक 

जानकारी के अनुसार इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 313 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 48.2 ओवर में 281 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने अपना 41वां वनडे शतक लगाया। सीरीज का चौथा वनडे 10 मार्च को मोहाली में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। वही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी भी टॉस के दौरान मौजूद रहीं।

चटगांव ओपन : राशिद ने बनाई लीग में एकल बढ़त

धोनी ने संभाली पारी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। टीम का स्कोर जब 11 रन था, तभी शिखर धवन एक रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए। चार रन बाद रोहित शर्मा भी एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित ने 14 रन बनाए। रोहित की जगह आए अंबाती रायडू भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए और दो रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस का शिकार बने। उस समय टीम का स्कोर 27 रन था। तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को संभाला। 

चैंपियंस लीग : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने की फ़ाइनल में धमाकेदार एंट्री

हीरो इंडियन सुपर लीग : नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने बेंगलुरू एफसी को 2-1 से दी मात

महिला क्रिकेट : इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ ही भारतीय टीम ने बनाये कई रिकॉर्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -