मारा जा चुका है इंडियान मुजाहिद्दीन का संस्थापक रियाज भटकल
मारा जा चुका है इंडियान मुजाहिद्दीन का संस्थापक रियाज भटकल
Share:

नई दिल्ली : आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन की नींव रखने वाला रियाज भटकल की हत्या हो चुकी है। यह दावा है एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का। इस अधिकारी का कहना है कि भटकल की हत्या कर उसकी लाश को असम में गाड़ दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किसने ऐसा किया है।

एक टीवी चैनल ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि रियाज की हत्या की खबर खुफिया एजेंसियों को कुछ दिनों पहले ही मिली थी। हांला कि अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में किसी को भी इस खबर पर विश्वास नही हुआ, लेकिन छानबीन के बाद इस खबर में सच्चाई दिख रही है। अधिकारी ने यह भी कहा कि रियाज भटकल का कत्ल यासीन भटकल की गिरफ्तारी के बाद किया गया है। लेकिन इसमें यासीन की कोई भूमिका नही है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यासीन की गिरफ्तारी अगस्त 2013 में बिहार के मोतिहारी से की थी। बाद में उसे महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दिया गया। तभी उसने अपनी गिरफ्तारी को लेकर रियाज की भूमिका पर संदेह जताया था। यासीन ने बताया था कि उसे पता चला है कि रियाज के कहने पर किसी अज्ञात शख्स ने उसकी बीवी को फोन किया था। इसी नंबर की जांच के आधार पर जांच एजेंसियों ने उसे ट्रेस कर लिया था।

रियाज के कत्ल की खबर की पुष्टि करने वाले अधिकारी का दावा है कि यासीन की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने रियाज के सभी फोन नंबरों की पड़ताल की है। इस दौरान किसी से भी उसकी भारत में बातचीत का कोई सबूत नहीं मिला है। रियाज के आईएस में शामिल होने की खबरें भी थीं। कहा गया था कि वह सीरिया में है, लेकिन इस अधिकारी के अनुसार जांच में यह बात भी सही नहीं पाई गई। इससे पहले छोटा राजन ने भी रियाज को पाकिस्तान में मरवाने के दावा किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -