शुरू हो गई आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां, सामने आई रोका सेरेमनी की तस्वीर
शुरू हो गई आदित्य नारायण की शादी की तैयारियां, सामने आई रोका सेरेमनी की तस्वीर
Share:

उद‍ित नारायण के बेटे और इंड‍ियन आइडल के होस्ट आद‍ित्य नारायण अब शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। जी दरअसल उनके घर में उनकी शादी के फंक्शंस शुरू हो चुके हैं और तस्वीरें भी आने लगी हैं। आदित्य एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं लेकिन उससे पहले हुई है उनकी रोका सेरेमनी। हाल ही में उनकी रोका सेरमनी की तस्वीर सामने आ गई है जो आप देख सकते हैं। इस तस्वीर में दोनों के पर‍िवार वालों को देखा जा सकता है।

तस्वीर में आद‍ित्य ग्रे शर्ट और डेनिम पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं श्वेता पिंक सलवार सूट में खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। वैसे इस दौरान दोनों के हाथ में शगुन है और दोनों के यह फोटोज सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहे हैं। वैसे आपको याद हो तो कुछ समय पहले ही आदित्य ने अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म किया था। उन्होंने सब कुछ कन्फर्म करते हुए कहा था कि, 'वे दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारी के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक भी ले लिया है।'

बीते दिनों ही आदित्य ने श्वेता के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “हम शादी कर रहे हैं। मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब लड़का हूं, कि श्वेता मुझे मिली, मेरी सोलमेट, 11 साल पहले और हम फाइनली दिसंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हम दोनों ही काफी प्राइवेट लोग हैं। मानते हैं कि एक व्यक्ति की प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट रखना चाहिए। शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं। दिसंबर में मिलते हैं। कहा था न, कभी न कभी तो मिलोगे कहीं पर हमको यकीन है।” वैसे आपको हम यह भी बता दें कि आदित्य और श्वेता अग्रवाल की मुलाकात 10 साल पहले फिल्म शापित के सेट पर हुई थी और वहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ था।

इस शो का रीमेक है अनुपमा, क्या आप जानते हैं?

पति संग सपना चौधरी ने मनाई करवाचौथ, नजर आईं बहुत खूबसूरत

पति के हाथों रची काम्या की मेहंदी, पहले करवा चौथ पर एक्ट्रेस ने की खास प्लानिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -