ये भारतीय पहलवान होंगे पद्म श्री से सम्मानित
ये भारतीय पहलवान होंगे पद्म श्री से सम्मानित
Share:

नई दिल्ली:  भारतीय खेलों में से एक कुश्ती जिसे देश में बहुत लोकप्रियता हासिल है और इसमें भारत के खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल भी मिला है। यहां हम बात कर रहें हैं, पहलवान बजरंग और विनेश की जिन्होंने पहलवानी में कई मेडल जीते हैं, लेकिन इनको अब तक देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड नहीं मिला है, जिससे इन खिलाड़ियों ने खेल मंत्रालय को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। वहीं अब खेल मंत्रालय इन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री को देने आगे आया है।

अभिनव बिंद्रा ने जीता था भारत के लिए गोल्ड मेडल

  


यहां बता दें कि खेल मंत्रालय ने ​ही गृह मंत्रालय से सिफारिश की है कि इन्हें पद्म श्री सम्मान दिया जाए। इसके अलावा खेल मंत्रालय द्वारा अन्य खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों के नाम भी इसमें शामिल किए हैं मंत्रालय के अनुसार पद्म श्री सम्मान के लिए फुटबॉलर सुनील छेत्री, टेबिल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल और खेलरत्न सम्मान प्राप्त शूटर जीतू राय के नामों को शामिल किया गया है। 

Sacred Games 2 के दीवानों का इंतज़ार हुआ खत्म, जानिए कब होगी रिलीज़

गौरतलब है कि खेलों के लिए दिए जाने वाले सम्मान पद्म श्री के लिए अधिकांशत: क्रिकेटरों के नामों को शामिल किया जाता है लेकिन इस बार बीसीसीआई ने एक भी क्रिकेटर का नाम इस सूची में शामिल नहीं किया है। इसके अलावा खेल मंत्रालय द्वारा इस बार सिर्फ पांच नाम पद्म श्री के लिए गृह मंत्रालय भेजे हैं। हालांकि इस बार बीसीसीआई ने इस अवार्ड के लिए किसी भी खिलाड़ी का नाम सूचीबद्ध नहीं किया है, वहीं जानकारी के अनुसार बीते कुछ वर्षों में धोनी को पद्म भूषण और विराट कोहली, मिताली राज को पद्म श्री अवार्ड मिला है।  


खबरें और भी

तो क्या सच में इस एक्टर को डेट कर रहीं हैं रिद्धिमा पंडित..?

तो क्या सच में इस एक्टर को डेट कर रहीं हैं रिद्धिमा पंडित..?

आज अमावस्या पर करें आसान उपाय घर में होगी सुख शांति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -