सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’
सुनामी प्रभावित इंडोनेशिया की मदद के लिए भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’
Share:

नई दिल्ली। पिछले पांच दिनों में दो भूकंप और एक भयानक सुनामी की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुए इंडोनेशिया की मदद के लिए अब भारत ने हाथ आगे बढ़ाये है। इस मदद के तहत भारत सरकार ने इंडोनेशिया के लिए भोजन और रहत सामग्री से लदे  विमान और नौसेना के तीन पोत भेज भी दिए है। 

इंडोनेशिया भूकंप में 1200 से अधिक लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्या


कल (बुधवार) शाम इस मामले की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय ने अपन एक बयान में कहा कि एक अक्टूबर को  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच  टेलीफोन पर बातचीत हुई थी जिसमे इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से मदद की गुहार की थी। इसके बाद पीएम मोदी ने उनकी मदद के लिए नौसेना और वायुसेना के विमानों और जहाजों से राहत पहुचायें जाने का फैसला किया था। भारत सरकार ने इस ऑपरेशन को "ऑपरेशन समुद्र मैत्री" नाम दिया है। 

इंडोनेशिया : भूकंप से जेल की दीवारें टूटी, 1200 से ज्यादा कैदी फरार

उल्लेखनीय है कि  भारत सरकार  इस मदद अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के दो विमान बुधवार सुबह ही चिकित्साकर्मियों और राहत सामग्री के साथ इंडोनेशिया के लिए रवाना हो गए थे। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया में पिछले पांच दिनों में ही दो भयंकर भूकंप और एक विनाशकारी  सुनामी आई थी। इन आपदाओं की वजह से इंडोनेशिया में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो  गई है और लाखो लोग अभी भी गंभीर है। 

ख़बरें और भी 

इंडोनेशिया : भूकंप और सुनामी की वजह से मरने वालों की संख्या 1,234 हुई

इंडोनेशिया में आया एक और भूकंप, 1000 से ज्यादा की मौत, भारत करेगा मदद

इंडोनेशिया भूकंप : सुनामी के बाद अब भूख का कहर, दुकानें लूटने को मजबूर हुए लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -