इंडोनेशिया में आया एक और भूकंप, 1000 से ज्यादा की मौत, भारत करेगा मदद
इंडोनेशिया में आया एक और भूकंप, 1000 से ज्यादा की मौत, भारत करेगा मदद
Share:

जकार्ता।  बीते माह ही एशियन गेम्स 2018 की मेजबानी कर के दुनिया भर की सुर्ख़ियों में आये इंडोनेशिया देश पर दुख और खौफ का साया मंडरा रहा है।  इस देश में बीते शुक्रवार ही एक भयानक भूकंप और सुनामी आयी थी जिसने सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतरा था। अब यहाँ हाल ही में एक और भूकंप आया है जिसके बाद इन आपदाओं से होने वाली मौतों का आकड़ां 1000 को भी पार कर गया है। 

इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का कहर, 400 लोगों की मौत

इस बार का भूकंप  इंडोनेशिया सुंबा द्वीप से उत्पन्न हुआ है जबकि पिछले  भूकंप का केंद्र सुलावेसी शहर था। इस नए भूकंप की तीव्रता  5.9 दर्ज की गई है और इससे अब तक कुल  34 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस तरह पिछले चार दिनों में आई प्राकृतिक आपदाओं की वजह से इंडोनेशिया में अब तक कुल 1000 से भी ज्यादा लोगों की मृत्यु हो गई है और तक़रीबन 2500 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। इसके साथ ही लगभग 48,000 लोग बेघर भी हो गए है। 

इंडोनेशिया : भूकंप और सुनामी से मृतकों की संख्या बढ़कर 832 हुई

इंडोनेशिया में आई इस तबाही और उससे जूझ रहे लोगों की मुश्किलों को देखते हुए भारत सरकार ने भी एक बड़ा निर्णय लेते हुए इंडोनेशिया की मदद करने का फैसला लिया है। सरकार इंडोनेशिया की मदद के लिए नेवी के जहाज के जरिये 30 हजार लीटर पानी, 700 किग्रा बिस्किट, 1500 लीटर पैक्ड जूस और 20 टेंट भेज रहे है। 

ख़बरें और भी 

इंडोनेशिया भूकंप : सुनामी के बाद अब भूख का कहर, दुकानें लूटने को मजबूर हुए लोग

इंडोनेशिया : भूकंप से जेल की दीवारें टूटी, 1200 से ज्यादा कैदी फरार

इंडोनेशिया भूकंप में 1200 से अधिक लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -