इंडोनेशिया भूकंप : सुनामी के बाद अब भूख का कहर, दुकानें लूटने को मजबूर हुए लोग
इंडोनेशिया भूकंप : सुनामी के बाद अब भूख का कहर, दुकानें लूटने को मजबूर हुए लोग
Share:

जकार्ता। इंडोनेशिया के पालू शहर में बीते शुक्रवार आये भीषण भूकंप और सुनामी ने पुरे इंडोनेशिया में भारी तबाही मचाई है।  इन आपदाओं की वजह से इंडोनेशिया में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए है। इस भयानक भूकंप और सुनामी से उबरने के बाद अब इंडोनेशिया के लोग भूख की समस्या से जूझ रहे है। 

आखिर क्यों बढ़ते जा रहे है पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिये किस सरकार की कितनी हिस्सेदारी


दरअसल भूकंप के साथ भयंकर सुनामी आने की वजह से इंडोनेशिया के कई शहरों में लोगों के खाने-पीने की चीजे या तो ख़राब हो चुकी है या फिर मकानों के मलबे के नीचे इस तरह से दब गई है जिसे निकलना नामुमकिन हो गया है। इस वजह से लाखों लोग भूख से तड़प रहे है और पेट भरने के लिए पूरी तरह से सरकार पर निर्भर हो गए है। कई जगहों पर तो लोगों ने अपना पेट भरने के लिए दुकानों और मॉलों को लूटना भी शुरू कर दिया है। 

पेट्रोल पम्पों पर रोज होता है यह 'घोटाला', ऐसे बचाये अपनी जेब


गौरतलब है कि इंडोनेशिया के पालू शहर में बीते शुक्रवार ही एक भयानक भूकंप आया था जिसने एक बड़ी सुनामी को भी जन्म दिया था। मौसम विभाग के मुताबिक इस सुनामी की लहरे 1.5 मीटर (पांच फुट) तक ऊंची उठी थी। इन दोनों आपदाओं ने इंडोनेशिया में भयंकर तबाही मचाई है और इनकी वजह से अब तक  1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 


ख़बरें और भी 

 

इंडोनेशिया : भूकंप से जेल की दीवारें टूटी, 1200 से ज्यादा कैदी फरार

इंडोनेशिया भूकंप में 1200 से अधिक लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्या

इंडोनेशिया में आया 7.5 तीव्रता वाला भूकंप, मिली सुनामी की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -