इंडोनेशिया : भूकंप से जेल की दीवारें टूटी, 1200 से ज्यादा कैदी फरार
इंडोनेशिया : भूकंप से जेल की दीवारें टूटी, 1200 से ज्यादा कैदी फरार
Share:

जकार्ता। बीते माह पूर्व एशियन गेम्स 2018 की मेजबानी कर दुनिया भर में चर्चा में आये खूबसूरत देश इंडोनेशिया में हाल ही में आये भीषण भूकंप और सुनामी ने भयंकर तबाही मचाई है। इन आपदाओं की वजह से इंडोनेशिया में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही लाखों लोग बुरी तरह से जख्मी भी हो गए है। इस आपदाओं से लोगों को बचाने के लिए चलाया गया बचाव अभियान अभी तक जारी है जिसमे अभी और सैकड़ों लोगों के मलबे के निचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 

नेचर के नजारों का मजा लेने के लिए बेस्ट है मशोबरा हिल स्टेशन

इस भीषण घटना ने जान-माल के नुकसान के साथ-साथ एक और ऐसी वारदात को अंजाम दिया है जिससे इस देश की सरकार और जनता की मुश्किलें और बढ़ सकती है। दरअसल हाल ही में आये भूकंप की वजह से इंडोनेशिया के पालू शहर की 3 जेलों की दीवारें ढह गई है। इस घटना का फायदा उठा कर इन जेलों से 1200 से ज्यादा कैदी फरार हो गए है। इस घटना की पुष्टि खुद इंडोनेशिया की सरकार ने अपने हालिया बयान में की है। 

घाटी में घुसपैठ की कोशिश, आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान

उल्लेखनीय है कि  इंडोनेशिया में बीते शुक्रवार एक भयानक भूकंप आया जिसने एक भयानक सुनामी को भी जन्म दिया था। इस  सुनामी की लहरे 1.5 मीटर (पांच फुट) तक ऊंची उठी थी। इन दोनों आपदाओं ने इस देश में बेहद तभी मचाई है और इससे मरने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता ही जा रहा है।  इन आपदाओं की वजह से हुई मौतों का आकड़ा 1,203 पर पहुंच गया है। 

ख़बरें और भी 

इंडोनेशिया भूकंप में 1200 से अधिक लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्या

इंडोनेशिया में आया 7.5 तीव्रता वाला भूकंप, मिली सुनामी की चेतावनी

छोटे कपड़ों में मंदिर आने पर रोक लगाएगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -