हॉकी विश्व कप 2023 में स्पेन से भिड़ेगा भारत, हेड टू हेड और टीमों सहित इन बातों पर डालें नजर
हॉकी विश्व कप 2023 में स्पेन से भिड़ेगा भारत, हेड टू हेड और टीमों सहित इन बातों पर डालें नजर
Share:

आज से हॉकी विश्व कप शुरू होने जा रहा है। पहले दिन चार मुकाबले होने जा रहे हैं जिसमें भारत का मैच स्पेन के साथ होने वाले है। इंडिया ने टोक्यो में 41 वर्ष बाद ओलंपिक पदक हासिल करने के उपरांत एक बार फिर खिताबी उम्मीदें जगा दी हैं कि विश्व कप पदक भी असंभव नहीं है। तब से टीम के लिए और टीम के साथ बहुत कुछ बदल चुका है और टीम जीत के साथ शुरूआत करना चाह रहे है। मैच से पहले कुछ अहम बातों पर नजर डाल लेते हैं - 

भारत: पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (उपकप्तान), नीलम संजीप एक्स, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह
प्रमुख कोच: ग्राहम रीड

स्पेन: एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, ज़ावी गिस्पर्ट, बोर्जा लैकले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, एंड्रियास रफी, जोर्डी बोनास्त्रे, जोकिन मेनिनी, मारियो गारिन (जीके), मार्क रेने, मार्क मिरालेस (कप्तान) , पेपे कुनील, मार्क रिकसेन्स, पाउ कुनील, मार्क विज़कैनो
प्रमुख कोच: मैक्सिमिलियानो कालदास 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड-

कुच मैच : 30 
भारत: 13 जीते 
स्पेन: 11 जीते 
ड्रा: 6 

पिछले पांच मुकाबले-

6 नवंबर 2022: भारत 2-2 स्पेन (एफआईएच प्रो लीग)
30 अक्टूबर 2022: भारत 2-3 स्पेन (एफआईएच प्रो लीग)
27 फरवरी 2022: भारत 3-5 स्पेन (एफआईएच प्रो लीग)
26 फरवरी 2022: भारत 5-4 स्पेन (एफआईएच प्रो लीग)
27 जुलाई 2021: भारत 3-0 स्पेन (टोक्यो ओलंपिक) 

भारत बनाम स्पेन ग्रुप डी मैच कब और कहां देखें 

वेन्य : राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम 
समय : शाम 7
प्रसारण : स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 एसडी और डिज्नी+ हॉटस्टार

 लाइव मैच में स्क्रीन पर खुद के रिकार्ड्स देख छूटी राहुल की हंसी

VIDEO! बीच मैदान भड़के पाकिस्तानी अंपायर, देखते ही खिलाड़ी ने पकड़ लिए पैर और फिर...

Hockey world cup नजदीक आते ही कलाकारों ने किया ये अनोखा काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -