एलओसी पर भारत तैनात करेगा सेना, आईटीबीपी होगी सेना के अधीन
एलओसी पर भारत तैनात करेगा सेना, आईटीबीपी होगी सेना के अधीन
Share:

नई दिल्ली : भारत सरकार ने चीन से सटे वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सेना को सौंपने पर विचार कर रही है। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। रक्षा मंत्रालय एलओसी से Indo Tibetan Border Police Force (आईटीबीपी) की जिम्मेदारी खत्म करने पर विचार कर रही है।

मंत्रालय एलओसी का पूरा नियंत्रण सेना को देते हुए आईटीबीपी को उसके अधीन कर दिया जाये तो चीनी सैनिकों की घुसपैठ रोकना आसान होगा। भारत-चीन सीमा में एलओसी वो क्षेत्र है जहां कोई मान्य सीमा रेखा नहीं है। दोनों देशों ने अस्थाई रुप से सीमा को चिन्हित कर रखा है। इस नियंत्रण रेखा का चीन बार-बार उल्लंघन करता आया है।

चुमार क्षेत्र में घुसपैठ की घटनाएं तो आम बात है। इस क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी दोनों तैनात है और दोनों स्वतंत्र ऑपरेशन चलाते है। एक-दूसरे के बीच सामंजस्य की कमी है। इसी तालमेल की कमी का लाभ चीनी सैनिक उठाते है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -