हिलेरी की जीत हुई तो भारत के इस गांव में बटेंगे लड्डू
हिलेरी की जीत हुई तो भारत के इस गांव में बटेंगे लड्डू
Share:

जयपुर : अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव नज़दीक आ गया है। इतना ही नहीं अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर भारत के लोगोें की भी नज़रें बनी हुई हैं। गौरतलब है कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में मतदान के लिए भारतीय मूल के अमेरिकियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों ही दल इन भारतीयों को साधने में लगे हैं। इसी बीच बता दे कि रिपब्लिकन पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन का जयपुर जिले के एक गांव से नाता हैं। यदि क्लिंटन जीतीं तो फिर यहां पर मिठाईयां बंटेंगी और एक बार फिर दीपावली मनाई जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2000 में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत दौरे पर थे तो वे जयपुर के नायला गांव पहुंचे थे और इस गांव के लोगों की आत्मीयता ने उन्हें प्रभावित किया था। गांव की महिला मोहनी देवी से उन्होंने रक्षाबंधन बंधवाया था। राखी बांधने पर बिल क्लिंटन को बेहद खुशी हुई थी, जिसके बाद बिल क्लिंटन 2002 में फिर नायला आए और मोहनी से मिलने उसके घर भी गए। इसके बाद मोहनी का रिश्ता क्लिंटन से ऐसा जुड़ा कि उसने अपने भाई के लिए हर साल राखी भेजनी शुरू कर दी।

हालांकि माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत ट्रंप या हिलेरी किसी की भी जीत हो दोनों ही भारत के पक्ष में निर्णय ले सकते हैं मगर राजस्थान के इस गांव को लेकर कहा जा रहा है कि हिलेरी की जीत पर इस गांव के लोग अधिक प्रसन्न होंगे। मोहनी देवी ने कहा कि चुनाव में वोट नहीं दिया जा सकता है लेकिन यदि हिलेरी क्लिंटन जीत जाती हैं तो फिर हमें बहुत प्रसन्नता होगी और हम गांव में लड्डू बाटेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -