'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट न मिलना..', जानिए क्या बोले एलन मस्क ?
'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट न मिलना..', जानिए क्या बोले एलन मस्क ?
Share:

वाशिंगटन: अरबपति टेक दिग्गज एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्थायी सदस्य के रूप में भारत की अनुपस्थिति को "बेतुका" करार दिया है। Tesla के CEO ने कहा कि UNSC की वर्तमान संरचना दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों का पर्याप्त रूप से प्रतिनिधित्व नहीं करती है और उन्होंने इसमें व्यापक बदलाव का आह्वान किया गया है।

दुन्या के सबसे रईस शख्स एलन मस्क ने कहा कि 'कुछ बिंदु पर, संयुक्त राष्ट्र निकायों में संशोधन की आवश्यकता है। समस्या यह है कि जिनके पास अधिक शक्ति है, वे इसे छोड़ना नहीं चाहते। मस्क ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा था कि, पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट नहीं मिलना बेतुका है। उल्लेखनीय है कि, भारत वर्षों से UNSC की मेज पर स्थायी सीट के लिए प्रयास कर रहा है। लेकिन स्थायी सीट सुरक्षित करने के उसके प्रयासों को मुख्य रूप से चीन से प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है, जिसने भारत के समावेश को रोकने के लिए अपनी वीटो शक्ति का उपयोग किया है। इसके बावजूद, आज के समय में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और फ्रांस सहित अन्य स्थायी सदस्य भारत के समर्थन में आवाज़ उठा रहे हैं। 

UNSC वर्तमान में पांच स्थायी सदस्यों को मान्यता देता है, जिन्हें अक्सर P5 के रूप में जाना जाता है: संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, रूस और चीन। इन राष्ट्रों के पास महत्वपूर्ण शक्तियाँ हैं, जिनमें प्रस्तावों को वीटो करने की क्षमता भी शामिल है। दो साल के कार्यकाल के लिए चुने गए गैर-स्थायी सदस्य, परिषद के एजेंडे में योगदान करते हैं लेकिन उनके पास अपने स्थायी समकक्षों की वीटो शक्ति का अभाव होता है।

'भाजपा की मदद करोगे तो अल्लाह की कसम, कोई माफ़ नहीं करेगा..', सर्वधर्म रैली में ममता बनर्जी ने किसे कहा 'काफिर' ?

MP में बड़ा फेरबदल, 12 सीनियर IAS अधिकारियों के हुए तबादले

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर MP में दिखा अनोखा नजारा, मुस्लिमों ने करवाया 'महायज्ञ और भंडारा'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -