MP में बड़ा फेरबदल, 12 सीनियर IAS अधिकारियों के हुए तबादले

MP में बड़ा फेरबदल, 12 सीनियर IAS अधिकारियों के हुए तबादले
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में 12 वरिष्ठ IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। गृह विभाग के एसीएस राजेश राजौरा को उपाध्यक्ष एनवीडीए, जल संसाधन विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एस एन मिश्रा को कृषि उत्पादन आयुक्त, ACS अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग अनुसूचित जाति कल्याण विभाग बनाया गया है। अजीत केसर संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान, एसीएस धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

वही संजय दुबे को पीएस गृह विभाग, ऊर्जा विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग बनाया गया है। दीपाली रस्तोगी को पीएस सहकारिता विभाग ,महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमित राठौर को पीएस वाणिज्यिक कर विभाग बनाया गया है। मनीष सिंह को पीएस वित्त विभाग एवं तरुण कुमार पिथौड़े को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ,एमडी राज्य भंडार गृह निगम बनाया गया है। 

रौशन कुमार सिंह संचालक जनसंपर्क बनाए गए हैं। गुंचा सनोबर अपर आयुक्त भूअभिलेख एवं स्थाई बंदोबस्द ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है। शीला दाहिमा को उप सचिव सहकारिता विभाग बनाया गया है। प्रताप नारायण यादव को प्रबंध संचालक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बनाया गया है। वहीं IPS आशुतोष प्रताप सिंह को उप पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किए गए हैं।

'300 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़े कांग्रेस, बाकि..', ममता बनर्जी ने साथी पार्टी को दिखाया आइना !

अमेरिका में कट्टरपंथियों के निशाने पर हिन्दू मंदिर, दो हफ्तों में 5 मंदिरों पर हुआ हमला

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मुकाबले में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, बताया ये कारण !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -