'भारत को मिले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सुरक्षा..', रूस ने फिर निभाई दोस्ती
'भारत को मिले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सुरक्षा..', रूस ने फिर निभाई दोस्ती
Share:

मॉस्को: रूस ने एक बार फिर अपने परम मित्र भारत से दोस्ती निभाई है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन करते हुए कहा है कि नई दिल्ली ने वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने रुख के साथ सुरक्षा परिषद में मूल्यों को कायम रखा है। मुझे लगता है कि भारत फ़िलहाल आर्थिक विकास के मामले में अग्रणी देशों में शामिल है, और उनके नेता भी। उनके पास विभिन्न तरह की समस्याओं को सुलझाने में विशाल राजनयिक अनुभव है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने 7 दिसंबर को मास्को में प्रिमाकोव रीडिंग इंटरनेशनल फोरम में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ये बात कही है। उन्होने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र (UN) में सक्रिय भूमिका निभाता है और साथ ही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अंदर दक्षिण एशिया में एकीकरण संरचनाओं की एक श्रृंखला भी निभाता है। उन्होने कहा कई, 'भारत SCO के अंदर दक्षिण एशिया में एकीकरण संरचनाओं की एक श्रृंखला का हिस्सा है और यह यूनाइटेड नेशंस में सक्रिय भूमिका निभाता है। भारत एक ऐसा देश है जो न सिर्फ बनने की आकांक्षा रखता है बल्कि एक बहुध्रुवीय विश्व के गठन का सार है। 

इससे पहले लावरोव ने इस वर्ष सितंबर में 77वें संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों को शामिल किया जाता है, तो सुरक्षा परिषद अधिक लोकतांत्रिक होगी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि, 'भारत और ब्राजील, विशेष तौर पर प्रमुख अंतरराष्ट्रीय देशों में से एक हैं और उन्हें परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए गिना जाना चाहिए।' 

शिया बहुल मुल्क में सुन्नी मौलवी की निर्मम हत्या, मस्जिद से किडनैप कर सिर में मारी 3 गोली

'आतंकवाद को अच्छे और बुरे में बांटना बंद करो..', संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो टूक

पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ के पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार के केस, अब लौटा 4 साल से फरार बेटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -