पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ के पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार के केस, अब लौटा 4 साल से फरार बेटा
पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ के पूरे परिवार पर भ्रष्टाचार के केस, अब लौटा 4 साल से फरार बेटा
Share:

इस्लामाबाद: भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद चार वर्षीय फरार पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के बेटे सुलेमान रविवार को पाकिस्तान वापस आ गए हैं। वर्ष 2018 से ही सुलेमान अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे थे। आम चुनाव से पहले नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो ने उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए थे। कुछ सुनवाइयों में पेश होने के बाद ही वह लंदन फरार हो गए थे। 

अदालत ने उनसे 13 दिसंबर से पहले सरेंडर करने के लिए कहा था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (PMLN) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सुलेमान के घर लौटने का वीडियो ट्वीट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह अपने पिता से मिलकर उन्हें गले लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ के विशेष सहायक अताउल्लाह तरार ने भी यही वीडियो साझा किया है।  सुलेमान के लौटने से पहले उन्होंने कहा था कि सुरक्षा कारणों से उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया था। उनका कहना था कि सुलेमान के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए गए थे। यह सब सियासी मतभेद के कारण किया गया था। FIA ने शहबाज शरीफ के पुत्र हमजा और सुलेमान के खिलाफ 2020 में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का इल्जाम था।  सुलेमान के खिलाफ अरेस्ट वॉरंट जारी किया गया था, मगर FIA ने अदालत को जानकारी दी थी कि सुलेमान देश में मौजूद नहीं हैं ऐसे में उन्हें अरेस्ट नहीं किया जा सकता।

इसके बाद एक ट्रायल कोर्ट ने सुलेमान को भगौड़ा भी घोषित कर दिया था। उनके साथ अन्य लोगों पर 16 अरब रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का इल्जाम था। FIA की रिपोर्ट में कहा गया था कि शहबाज परिवार की 28 बेनामी संपत्तियां का खुलासा हुआ हैं। FIA की जांच में पता चला था कि उनके परिवार ने 17 हजार क्रेडिट ट्रांजैक्शन किए थे। 

हिन्दुओं का जबरन धर्मान्तरण करवाने वाले पाकिस्तानी मौलाना पर ब्रिटेन ने लगाया बैन

FIFA में इस्लामी मुल्क मोरक्को की जीत पर दंगों की आग में जल उठा फ्रांस, पुलिस पर भी हुए हमले

पेट दर्द से परेशान थी 4 वर्षीय बच्ची, जाँच की तो डॉक्टर के भी उड़ गए होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -