मसूद अजहर को प्रतिबंधित कराने के लिए भारत पहुंचा UN
मसूद अजहर को प्रतिबंधित कराने के लिए भारत पहुंचा UN
Share:

नई दिल्ली : अंततः भारत पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र जा पहुंची है, लेकिन इस काम में चीन रोड़ अटका रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा मसूद पर प्रतिबंध लगाने की भारत की मांग के बीच में चीन द्वारा रोड़ा अटकाने के कारण भारत ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र का रुख किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने बताया कि हम 1267 प्रतिबंध समिति का रुख करेंगे ताकि प्रतिबंधित लोगों की सूची में मसूद का भी नाम शामिल किया जाए। यह बहुत बड़ी विडंबना है कि जैश-ए-मोहम्मद तो इस सूची में है, लेकिन इसका चीफ मसूद नहीं। स्वरुप ने कहा कि भारत पहले ही ताजा 11 आतंकियों के नाम यूएन को सौंप चुका है।

इसमें अलकायदा, तालिबान व दूसरे संगठन से संबंध रखने वाले पाकिस्तान आधारित आतंकी समूह है। बीते 18 फरवरी को यूएन की प्रतिबंध समिति को इऩ आतंकियों की लिस्ट सौंपी गई थी। बता दें कि यूएऩ ने 2001 में जैश-ए-मोहम्मद को प्रतिबंधित किया था, लेकिन मसूद को प्रतिबंधित कराने में भारत असफल हो रहा है, क्योंकि सुरक्षा परिषद् के 5 स्थायी सदस्यों में से एक चीन है, जो इस प्रतिबंध को स्वीकृति नहीं दे रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -