चीन से विवाद के बीच भारत का युद्धाभ्यास, जापान के साथ की जोर आज़माइश
चीन से विवाद के बीच भारत का युद्धाभ्यास, जापान के साथ की जोर आज़माइश
Share:

नई दिल्ली: चीन अपने आक्रामक रुख और विस्तारवादी नीतियों की वजह से एशिया में चौतरफा घिरता जा रहा है। भारत और चीन के बीच लद्दाख में गतिरोध चरम पर है, वहीं पूर्वी चीन सागर में द्वीपों को लेकर जापान से भी चीन का विवाद है। इस बीच भारतीय और जापानी नेवी ने हिंद महासागर में चीन के बढ़ते खतरों से निपटने के लिए साझा युद्धाभ्यास किया है।

जापानी नेवी ने ट्वीट किया कि 27 जून को जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के JS KASHIMA और JS SHIMAYUKI ने भारतीय नेवी के INS राणा और INS कुलीश के साथ हिंद महासागर में एक युद्धाभ्यास किया। इसके माध्यम से जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स ने इंडियन नेवी के साथ अपने समझ और सहयोग को बढ़ाया। वहीं भारत और जापान के संयुक्त अभ्यास से चीन जरूर तिलमिलाया होगा, हालाँकि उसने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापानी विध्वंसक युद्धपोत कागा ने दक्षिणी जापान में ओकिनावा द्वीप के समीप 24 समुद्री मील के अंदर एक चीनी पनडुब्बी का पता लगाया। जिसके बाद हरकत में आई जापानी नेवी ने अपने पेट्रोलिंग एयरक्राफ्ट की सहयता से चीनी पनडुब्बी को अपने जलक्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया। बता दें कि भी जापान ने 2018 में भी अपनी जल सीमा में एक चीनी पनडुब्बी को पकड़ा था।

आखिर क्यों व्यापारिक वेबसाइट बना रहा एसबीआई ?

आखिर क्यों डायबिटीज मरीजों के लिए घातक है कोरोना ?

केरल में सूनसान पड़ी ​​​थी गलियां, आज से सड़कों पर नजर आई आमजनता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -