2050 तक दुनिया में सबसे आगे निकल जायेगा भारत
2050 तक दुनिया में सबसे आगे निकल जायेगा भारत
Share:

भारत की जनसंख्या शनिवार को एक अरब 27 करोड़, 42 लाख, 39 हजार 769 दर्ज की गई। भारत की जनसंख्या 1.6 प्रतिशत सालाना की दर से वृद्धि कर रही है और 2050 तक भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या  वाला देश बन सकता है।

भारत की जनसंख्या दुनिया की आबादी का 17.25 प्रतिशत

विश्व जनसंख्या दिवस यानी 11 जुलाई शाम 5 बजे भारत की जनसंख्या 1,27,42,39,769 रिकॉर्ड की गई और यह दुनिया की आबादी का 17.25 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले जनसंख्या स्थिरता कोष (NPSF) ने बढ़ती जनसंख्या से जुड़ी समस्याओं पर चिंता प्रकट की है।

चीन से आगे निकल जाएगा भारत

चीन की जनसँख्या फिलहाल 1.39 अरब है और यह दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। NPSF के अधिकारी ने बताया, अगर मौजूदा दर जारी रहती है तो भारत की जनसंख्या 2050 तक 1.63 अरब होगी और चीन की जनसंख्या को पार कर जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने NGO से लगाई आस

एक कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लक्ष्य को हासिल करने में सरकार की सहायता के लिए NGO को शामिल करने पर जोर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -