कोरोना के आंकड़ों ने डराया, 24 घंटे में 48661 नए मामले, 705 की मौत
कोरोना के आंकड़ों ने डराया, 24 घंटे में 48661 नए मामले, 705 की मौत
Share:

नई दिल्ली: देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,661 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 705 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़कर 13,85,522 हो गई है। इसमें 4,67,882 एक्टिव केस हैं और 8,85,577 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 

वहीं देश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 32,063 लोगों की जान जा चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों से कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह काफी चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 3,66,368 केस दर्ज किए जा चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। राज्य में कोरोना के 1,45,481 एक्टिव केस हैं। अब तक 2,07,194 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है और 13,389 लोगों की जान गई है।

कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 2,06,737 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में 52,273 सक्रिय मामले हैं और 1,51,055 लोगों को अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 3,409 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली इस मामले में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना मामलों की कुल तादाद 1,29,531 हो गई है, जिसमें 12,657 एक्टिव केस हैं और 1,13,068 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 3,806 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।

भारत में कैसे आकर्षित किया जाए निवेश ? IMF ने सुझाए अहम उपाय

सिंगापुर में कोरोना का कहर, नए आंकड़े चिंता जनक

निर्मला सीतारमण बोलीं- प्रत्यक्ष कर कानून को सरल बनाने की कोशिश में सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -