नेताओं की आतिशबाजी पड़ी वाहनों पर भारी
नेताओं की आतिशबाजी पड़ी वाहनों पर भारी
Share:

इंदौर: देशभर में दीपावली को लेकर उल्लास बना रहा। इस दौरान आतिशबाजी का दौर भी जमकर चला। लोगों ने उत्साह के साथ अनार, चकरी, लड़, साउंड आधारित बम आदि छोड़े। राॅकेट भी आकाश में जमकर छोड़े गए। आसमान में ऊपर उठने के बाद ये शानदार आतिशबाजी नज़ारे में बिखर गए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर दीपावली के मिठास भरे त्यौहार के रंग में सभी डूबे हुए थे। हर कहीं उल्लासित माहौल था।

आतिशबाजी की जा रही थी। इस दौरान लक्ष्मी पूजन के बाद सड़क पर फोड़ी गई एक लड़ मोटरसाईकिल के लिए परेशानी बन गई। लड़ की चिंगारी मोटरसाईकिल में जा लगी। फिर क्या था मोटरसाईकिल ने आग पकड़ ली। इस घटना के दौरान कुछ अन्य वाहनों में भी आगजनी की घटना हो गई। दोपहिया वाहनों में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग लगने के चलते हर ओर अफरा- तफरी मच गई। लोग यहां वहां दौड़ने लगे। कुछ लोगों ने वाहनों में लगी आग बुझाने का प्रयास किया। मगर कुछ दो पहिया वाहन जल उठे। दूसरी ओर कुछ लोगों ने फायरब्रिगेड को भी सूचना दी। मगर तब तक कुछ वाहन जल चुके थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर पटाखे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फोड़े जा रहे थे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -