मुंबई में काम दिलाने के नाम पर 50,000 रूपये में किया नाबालिग लड़की का सौदा, 4 लोग गिरफ्तार
मुंबई में काम दिलाने के नाम पर 50,000 रूपये में किया नाबालिग लड़की का सौदा, 4 लोग गिरफ्तार
Share:

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पुलिस ने 17 वर्षीय एक लड़की को कथित रूप से एक व्यक्ति को 50,000 रुपये में बेचने के आरोप में एक महिला समेत 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अफसर ने रविवार को यह खबर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि राज्य के मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की जबलपुर की एक डेयरी में काम करती थी, जहां पर उसकी मुलाकात पहलवती बाई तथा सुनील कुशवाहा से हुई।

उन्होंने कहा कि दोनों अपराधियों ने पीड़िता को मुंबई में बेहतर नौकरी दिलाने के बहाने अपने झांसे में फंसाया। मीणा के अनुसार, बाद में अपराधी उसे मुंबई के बजाय मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र के पतई गांव ले गए। उन्होंने कहा कि पतई गांव में अपराधियों ने लड़की को शादी के लिए विष्णु कुशवाहा नाम के व्यक्ति को 50,000 रुपये में बेच दिया।

मीणा के मुताबिक, इसी बीच, लड़की के माता-पिता ने मंडला में पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। देवरी पुलिस थाने की उप निरीक्षक श्रद्धा उइके ने बताया कि मंडला पुलिस से प्राप्त हुई खबर के आधार पर चार अपराधियों को पतई गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए अपराधियों में 3 पुरुष और एक महिला सम्मिलित है। उइके ने कहा कि लड़की को मंडला पुलिस को सौंप दिया गया है।

'बजरंगबली तो अपने मंदिर में ही थे, कांग्रेस उन्हें चुनावी मैदान में खींच लाइ..', कर्नाटक में अमित शाह का सीधा हमला

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 2000 करोड़ का शराब घोटाला ! ED ने अनवर को किया अरेस्ट, कई राजनेताओं तक पहुंचेगी आंच

5 वर्षों में गुजरात से लापता हुईं 40 हज़ार महिलाएं, NCRB रिपोर्ट के हुआ हैरान करने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -