आज मुंबई में नहीं होगा वैक्सीनेशन
आज मुंबई में नहीं होगा वैक्सीनेशन
Share:

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम ने बीते शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण निरोधक वैक्सीन की कमी के कारण स्थानीय निकाय और सरकारी केंद्रों पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम बंद रहेगा। वही कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण आने वाले रविवार को भी कोरोना वैक्सीनेशन नहीं होगा। जी दरअसल कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण बीते शुक्रवार को यह अभियान BMC और महाराष्ट्र सरकार के वैक्सीनेशन सेंटर्स पर निलंबित ही रहा था। बीते शुक्रवार को BMC ने अपने बयान में कहा था कि वैक्सीन की कमी के कारण आज यानी शनिवार को भी वैक्सीनेशन बंद रहेगा।

इसी के साथ ही कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण यह रविवार को भी बंद रहेगा। इसके अलावा निकाय ने अपने बयान में यह भी कहा था कि, 'कोरोना वैक्सीन की ताजा खेप मिलने के बाद ही वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा सकेगा।' आपको बता दें कि BMC ने मुंबई के लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में सूचित कर दिया गया है कि वैक्सीन की खुराक मिलने के बाद ही यह शुरू होगा। आप सभी जानते ही होंगे कि स्थानीय निकाय ने BMC और सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन की कमी के कारण एक जुलाई को भी वैक्सीनेशन रोक दिया था।

जी दरअसल BMC का कहना है कि, 'मुंबई में सात जुलाई तक कुल 59,29,190 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इनमें से 12,47,410 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि, मुंबई में इस समय 401 एक्टिव वैक्सीनेशन सेंटर हैं, जिनमें से BMC के 283, महाराष्ट्र सरकार के 20 सेंटर्स हैं। इसी के साथ 98 प्राइवेट सेंटर भी कोरोना वैक्सीन लगा रहे हैं।

इस शहर में हुई अनोखी शुरुआत, अब बाढ़ वाले इलाकों में भी होगा टीकाकरण

सिद्धार्थ से ब्रेकअप के बाद जोर-जोर से चिल्लाते हुए शहनाज ने कहा 'I Love You'

जानिए क्या है डेल्टा, डेल्टा प्लस, और कप्पा वेरिएंट?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -