इस शहर में हुई अनोखी शुरुआत, अब बाढ़ वाले इलाकों में भी होगा टीकाकरण
इस शहर में हुई अनोखी शुरुआत, अब बाढ़ वाले इलाकों में भी होगा टीकाकरण
Share:

मुजफ्फरपुर: कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच देश के प्रत्येक क्षेत्र में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है वही इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले में आई बाढ़ से वैक्सीनेशन प्रभावित हो रहा था। इसे देखते हुए बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब टीका वाली नाव घूमेगी तथा व्यक्तियों को कोरोना का टीका दिया जाएगा।

वही शुक्रवार को कटरा प्रखंड में टीका वाली नाव का आरम्भ किया गया। इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ विनय कुमार शर्मा ने किया। वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश में इस प्रकार की पहली एवं अनोखी कोशिश की गई है। सिविल सर्जन ने कहा कि बाढ़ इलाके में टीकाकरण अभियान एक चुनौती है। इसके बाद भी कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ टीका प्रोग्राम को कामयाब बनाने में लगा है।

प्रथम चरण में कटरा प्रखंड में दो टीका वाली नाव का परिचालन आरम्भ किया गया है, जिसमें हर नाव पर दो एएनएम, दो वेरिफायर, गोताखोर तथा नाविक भी उपस्थित होंगे। नाव की उपलब्धता जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की जाएगी, वहीं एएनएम और गोताखोर स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए हैं। इन दोनों नावों से कटरा के बाढ़ प्रभावित 14 पंचायतों में जाकर वैक्सीनेशन का काम किया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि जरुरत पड़ने पर गायघाट, औराई जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे भी इसका परिचालन किया जाएगा। नाव पर स्वास्थ्यकर्मियों की सारी व्यवस्था की गई हैं।

जानिए क्या है डेल्टा, डेल्टा प्लस, और कप्पा वेरिएंट?

कोरोना मामलों में आई गिरावट लेकिन 12 दिनों बाद फिर बढ़ा मौत का आंकड़ा

जगन्नाथ रथयात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जारी हुई ये अहम् गाइड लाइन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -