शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर आज महत्वपूर्ण निर्णय
शनि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर आज महत्वपूर्ण निर्णय
Share:

अहमदनगर ​: महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश देने और पूजन करने देने के मामले पर उठे विवाद को लेकर आज निर्णय लिया जाना है। इसके लिए अहमदनगर जिले के कलेक्टर द्वारा आवश्यक बैठक आमंत्रित की है। बैठक में मंदिर ट्रस्ट और रणरागिनी भूमाता ब्रिगेड की प्रमुख तृप्ति देसाई शामिल होंगी। तृप्ति देसाई द्वारा इस आंदोलन का नेतृत्व किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मंदिर ट्रस्ट ने एक महिला के शनि मंदिर की शीला पर तेल चढ़ा दिया था। महिला चबूतरे पर चढ़ गई थी। 

जिसके बाद विवाद हो गया था। इस मामले में रणरागिनी भूमाता ब्रिगेड ने इस तरह की परंपरा को तोड़ने का प्रयास किया था। यह विवाद ऐसे समय प्रारंभ हुआ जब लड़की ने शनि शिंगणापुर में शनि पूजा की थी। इस मामले के बाद ही यह विवाद प्रारंभ हुआ था। इस तरह की घटना के बाद महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश देने के साथ ही शनि शीला पर तेल चढ़ाने देने की अनुमति की मांग की।

इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस से भी मांग की गई। दूसरी ओर द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने माघ मेले में चलने वाली धर्म संसद में इस पर चर्चा करने की बात की है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य और 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि धर्म संसद में समिल्लित होंगे। करीब 1200 साधु - संत भी इसमें होंगे। उल्लेखनीय है आध्यात्मिक गुरू और आर्ट आॅफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने महिलाओं को शनि मंदिर में प्रवेश दिए जाने की बात का समर्थन किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -