विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ पारित हुआ महाअभियोग प्रस्ताव
विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ पारित हुआ महाअभियोग प्रस्ताव
Share:

ईटानगर : अरूणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ महाअभियोग का प्रस्ताव लाया गया। विधानसभा अध्यक्ष नबाम रेबिया के विरूद्ध लाए गए महाअभियोग प्रस्ताव को पारित कर दिया गया। इस दौरान यह बात सामने आई है कि जिन 33 सदस्यों ने महाअभियोग प्रस्ताव पारित किया उसमें 20 बागी कांग्रेस विधायक और 2 निर्दलीय शामिल हैं। दरअसल मुख्यमंत्री नबाम तुकी और उनके मंत्री परिषद के सदस्यों समेत 27 विधायकों ने इस तरह की कार्रवाई का बहिष्कार किया।

मुख्यमंत्री नबाम तुकी व उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों समेत 16 कांग्रेस विधायक व उपाध्यक्ष टी नोरबू थोंगडोक की अध्यक्षता में हुई कार्रवाई में मौजूद नहीं थे। महाअभियोग प्रस्ताव की कार्रवाई सामुदायिक सभागार के अस्थाई स्थल पर हुई। इसमें कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई। जिला प्रशासन द्वारा विधानसभा सचिवालय परिसर को सील कर दिया गया। नाटकीय घटनाक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष थोंगडोक सहित 34 विधायक सामुदायिक सभागार में इकट्ठे हुए।

विधायक और विधानसभा अध्यक्ष को वे हटाए जाने की मांग भी कर रहे थे। अरूणाचल प्रदेश में 60 सदस्यों वाली विधानसभा में विधानसभा परिसर के आसपास तनाव फैल गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने विधानसभा परिसर को सील भी कर दिया। पुलिस ने हंगामा अधिक होने पर आंसूगैस के गोले छोड़े वहीं पथराव होने पर लोगों को खदेड़ा। कुछ वाहन भी इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -