दिल्लीवासियों को आज गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी-बिहार में भी बरसेंगे मेघ
दिल्लीवासियों को आज गर्मी से मिलेगी राहत, यूपी-बिहार में भी बरसेंगे मेघ
Share:

नई दिल्ली: मॉनसून की बारिश की प्रतीक्षा कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। दिल्ली-NCR में जारी गर्मी के बीच आज भी राहत मिलने के आसार हैं।  मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्‍ली में गरज के साथ पानी बरसेगा। वहीं, बिहार में भी बारिश का मौसम बना हुआ है और बारिश की संभावना हैं। उत्तर प्रदेश के भी रामुपर सहित कई इलाकों में आज वर्षा होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून जल्द ही दस्तक देने वाला है।

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह अगले 2 घंटों के दौरान NCR (मानेसर, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा) खतौली, मोदीनगर, हापुड़ (यूपी), भिवाड़ी (राजस्थान) के आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस दौरान बादल भी गरजेंगे और हवा की रफ्तार 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। दिल्ली-NCR के इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। 

बता दें कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार रात को वर्षा हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। दिल्ली में गुरुवार को इस माह चौथे दिन लू चली। IMD ने शाम में दक्षिण दिल्ली, हरियाणा के गोहाना एवं रोहतक, उत्तर प्रदेश के रामपुर, चंदौसी, सहसवान और राजस्थान के नागर में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने के साथ-साथ 20-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है।

देश के इन 2 राज्यों में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में 40 हजार से अधिक मामले आए सामने

ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा पेट्रोल-डीजल का भाव, जानिए क्या है आज का दाम?

आम जनता के लिए महंगाई का एक और झटका, पेट्रोल-LPG के बाद बढ़ी इसकी कीमतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -