इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: देश के मौसम में परिवर्तन का सिलसिला जारी है। कई प्रदेशों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं कुछ प्रदेशों में मौसम बदलने का पूर्वानुमान जताया गया। मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधि आरम्भ होगी। वहीं झारखंड के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधि पर विराम लग सकता है। हालांकि कुछ क्षेत्र में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है। झारखंड में बुधवार से एक बार फिर से वर्षा का सिलसिला शुरू होगा। दिल्ली उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्से में आज वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। 19 अगस्त तक पूर्वी और मध्य भारत में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पूर्व भारत में 21 अगस्त तक भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। 12 प्रदेशों में हल्की वर्षा रिकार्ड की जाएगी जबकि हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में भारी वर्षा की वजह से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति निर्मित हो गई है। आवागमन सेवा बाधित रहेगी। उत्तराखंड के 10 से ज्यादा क्षेत्रों में भारी बारिश सहित भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। 20 अगस्त तक इन क्षेत्रों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है। बादलों का आवागमन जारी रहेगा। बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

इन राज्यों में अलर्ट:-
ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठावाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में काफी व्यापक बारिश और तूफान संभव है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट बारिश और तूफान आ सकते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ में व्यापक वर्षा एवं तूफान की संभावना है।

बेटी पैदा हुई तो पत्नी को मारने लगा पति, पुलिस के सामने महिला ने बयां किया दर्द

अस्पताल में दोस्ती पड़ी महंगी, बच्चा लेकर फरार हुई महिला

MP में बड़ा 'गेंहू घोटाला'! बिना खरीदी किए स्वसहायता समूह ने ट्रांसफर कर दिए 57 लाख रुपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -