'काश अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह होते...', विक्की जैन के पत्नी पर हाथ उठाने को लेकर बोली ये एक्ट्रेस
'काश अंकिता लोखंडे के साथ सुशांत सिंह होते...', विक्की जैन के पत्नी पर हाथ उठाने को लेकर बोली ये एक्ट्रेस
Share:

टीवी की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे पर हाथ उठाने वाला विक्की जैन का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ है। ना सिर्फ शो के प्रशंसक बल्कि कई स्टार्स की इस पर प्रतिक्रिया आ चुकी है। अब शो ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम कांची सिंह ने भी इस पर रिएक्ट किया है। हालांकि उन्होंने जो कहा उसकी बात पर कई प्रशंसक सहमत हैं। कांची ने इस के चलते सुशांत सिंह राजपूत को भी याद किया है।

अपने एक इंटरव्यू में कांची ने कहा, 'काश विक्की जैन की जगह सुशांत सिंह राजपूत होते। खैर यह पति-पत्नी का मामला है और वो कुछ भी कर सकते हैं। मैं कोई नहीं होती उनको लेकर कमेंट करने वाली, मगर जो विक्की ने किया वह बिल्कुल सही नहीं है।' पहले जहां अंकिता ने सबके सामने विक्की की हरकत को छिपाया वहीं हाल ही में वह विक्की से पर्सनली बात करते हुए उस इसीडेंट के बारे में बोलती हैं कि क्या घरवाले यह सब नहीं देख रहे।

कांची से पूछा गया कि उन्हें शो में कौन पसंद है तो उन्होंने कहा कि मुझे मुनव्वर फारूकी अच्छे लगते हैं। वह क्लासी और कूल हैं। अच्छा गेम खेल रहे हैं। अंकिता लोखंडे भी मुझे पसंद हैं तथा मन्नारा चोपड़ा भी मुझे अच्छी लगती हैं। वह प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की बहन हैं, मगर कभी इसका एटीट्यूड नहीं दिखाती हैं। मुझे बस ईशा शर्मा नहीं पसंद। उन्हें देखकर अच्छी वाइब नहीं आती है। कांची ने शो के निर्माताओं का मजाक बनाया कि माना कि आपको शो की टीआरपी चाहिए, आपको एंटरटेनिंग बनाना है, मगर आप ऐसे किसी के एक्स को लेकर आओगे तो ये थोड़ा विवादित हो जाता है।

'तेरी लाइफ की सच्चाई यही है', मनुव्वर फारुकी पर भड़की मन्नारा चोपड़ा

मुनव्वर फारुकी ने आधी रात आयशा खान को कंबल के अंदर बुलाया, सुनकर उड़े मन्नारा चोपड़ा के होश

1 महीने बाद रुबीना दिलैक ने दिखाई अपनी जुड़वा बेट‍ियों की झलक, रखे ये खूबसूरत नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -