'किसी और से शादी की तो उठा ले जाऊंगा', धमकी से डरकर लड़की ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
'किसी और से शादी की तो उठा ले जाऊंगा', धमकी से डरकर लड़की ने उठा लिया ये खौफनाक कदम
Share:

कानपुर: यूपी के कानपुर से एक हैरतंअगेज घटना सामने आ रही है यहाँ एक लड़की की गोद भराई होने से खफा शोहदे ने उसके घर मे घुसकर धमकी दी। तत्पश्चात, डर के कारण लड़की ने खुदखुशी कर ली। कहा जा रहा है कि युवक बहुत दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था। उसे मैसेज भेजता था। वह जबरन शादी करना चाहता था। 

लड़की के घरवालों ने लड़की की शादी तय कर दी। 31 मार्च को लड़की की गोद भराई हुई। जब इस बारे में लड़के को पता चला तो वह नाराज हो गया। उसने लड़की के घर में घुसकर धमकी दी कि यदि तुमने दूसरे से शादी की तो मैं तुमको शादी के दिन उठा ले जाऊंगा। तुमको मुझसे ही निकाह करना है। लड़की के घरवालों का कहना है कि धमकी के बाद लड़की इतना डर गई कि उसने खुदखुशी कर ली। पुलिस ने अब इस मामले में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाशी आरम्भ कर दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि लड़की की लड़के से बातचीत होती थी।

कानपुर के सचेंडी क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की की 31 मार्च को गोद भराई हुई थी। लड़की के घरवालों का आरोप है कि दूसरे गांव का रहने वाला शमशाद बहुत दिनों से परेशान कर रहा था। मैसेज भी भेजा करता था। कई बार घर में आकर लड़की को धमकी दे गया था कि तुमको मुझसे ही निकाह करना है। तंग आकर लड़की की शादी तय कर दी। जून में शादी होनी थी। 31 मार्च को उसकी गोद भराई हो गई। गोद भराई की खबर जैसे ही शमशाद को मिली तो वह गुस्से में लड़की के घर में घुस गया तथा धमकी दी। लड़की ने यह बात अपने भाई को बताई। भाई शिकायत करने सचेंडी थाने पहुंचा। लड़की के घरवालों ने कहा कि जब हम लौटकर घर आए तो देखा लड़की ने खुदखुशी कर ली थी। लड़की शमशाद की धमकी से डर गई थी। वही अब पुलिस द्वारा मामले की जाँच की जा रही है।

IPL 2023 पर मंडराया कोरोना का काला साया, BCCI ने खिलाड़ियों और टीमों को दी ये सलाह

'डर दिखाओ, वोट पाओ की राजनीति कर रहे कमलनाथ': CM शिवराज

प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज को लेटर के जरिये मिली बम से उड़ाने की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -