'जब तक नहीं होगा बच्चा, वापस नहीं लूंगी केस', रेप करने वाले बॉयफ्रेंड से शादी कर बोली गर्भवती प्रेमिका
'जब तक नहीं होगा बच्चा, वापस नहीं लूंगी केस', रेप करने वाले बॉयफ्रेंड से शादी कर बोली गर्भवती प्रेमिका
Share:

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से प्रेम-प्रसंग कि अनोखी घटना सामने आई है। एक लड़की ने प्रेमी के विरुद्ध पहले बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। अब लड़की ने उसी आरोपी प्रेमी से शादी रचा ली है। पीड़िता फिलहाल 8 महीने की गर्भवती है। लड़की ने कहा कि वह तब तक लड़के के विरुद्ध केस वापस नहीं लेगी, जब तक बच्चे का जन्म नहीं हो जाता है।

ये घटना बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना इलाके के एक गांव की है। जहां एक ही गांव के रहने वाले युवक एवं युवती के बीच प्यार हो जाता है। दोनों एक दूसरे के बेहद नजदीक आ जाते हैं। शादी का झांसा देकर प्रेमी लड़की से शारीरिक संबंध भी बनाता है। लड़की गर्भवती हो जाती है। लड़की का परिवार युवक पर शादी का दवाब बनाने लगता है। तत्पश्चात, लड़का अपनी प्रेमिका को छोड़कर भाग जाता है। लड़के के शादी करने के झांसे में आकर गर्भवती हुई युवती ने युवक पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसको शादी करने के बहाने कोलकाता ले गया। वहां दो दिन रखने के पश्चात् मधुबनी जिले के झंझारपुर ले गया। वहां वह उसे छोड़कर फरार हो गया। फिर थक-हार कर लड़की ने पुलिस स्टेशन से लेकर कोर्ट-कचहरी में न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता ने बिरौल थाने को दिए आवेदन में 4 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें बालकृष्ण झा समेत उसके पिता शंभूनाथ झा, मां रेणु देवी एवं बहन संगीता देवी नामजद किए गए हैं। पीड़िता ने बिरौल व्यवहार अदालत में परिवाद याचिका दायर कर अपराधी युवक के खिलाफ थाने में प्राथिमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। अदालत की याचिका में पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक वर्ष पहले जयदेवपट्टी गांव के रहने वाले बालकृष्ण झा से उसका परिचय हुआ था। इस के चलते दोनों को प्रेम हो गया। इस बीच युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाने लगा। इससे वह गर्भवती हो गई। फिर भी वह निरंतर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा।

पीड़िता ने बताया, जब वह 8 महीने की गर्भवती हो गई तो डॉक्टर के पास दिखाने के लिए पहुंची। जहां अबॉर्शन कराने की बात कही। चिकित्सक ने अबॉर्शन करने से मना कर दिया। फिर बालकृष्ण झा उसे छोड़कर वहां से भाग गया। कुछ दिनों पश्चात् वह वापस आ गया। पीड़िता ने अब उसके साथ शादी कर ली है। बालकृष्ण ने लड़की के साथ शादी करने के बाद उसके साथ रहने का प्रण लिया है। शादी के पश्चात् लड़की ने कहा कि बच्चे का जन्म हो जाने के बाद ही वह केस वापस लेगी।

'CAA देश के लिए बहुत खराब...', मोदी सरकार पर केजरीवाल का हमला

'हम मुस्लिम सिर्फ मजे लेते हैं', दलित महिला से रेप कर बोला तालिब, परिजनों ने कहा- 'हिन्दू लड़कियों से अय्याशी हमारा फैशन'

गाजियाबाद में घटी ‘द केरल स्टोरी’ जैसी घटना, जाँच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -