'CAA देश के लिए बहुत खराब...', मोदी सरकार पर केजरीवाल का हमला
'CAA देश के लिए बहुत खराब...', मोदी सरकार पर केजरीवाल का हमला
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता संशोधन कानून मतलब CAA को लेकर बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने कहा कि भारत के लोगों के लिए पैसा नहीं है तथा ये पाकिस्तान के लोगों को यहां बसाना चाहते हैं। ये उन लोगों पर पैसा खर्च करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इन देशों में ढाई से 3 करोड़ अल्पसंख्यक हैं। यदि डेढ़ करोड़ भी आ गए तो कहां से रोजगार प्राप्त होता? ये भाजपा की वोट बैंक की राजनीति है। जहां जहां भाजपा का वोट कम है, वहां झुग्गियों को बसाकर भविष्य में वोट बैंक बनाएगी।

वही ऐसा लोग बोल रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि भारत के लोगों को रोजगार नहीं दिया जाता तथा पाकिस्तान के लोगों को बसाना चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि CAA देश के लिए बहुत खराब है। एक बार सिलसिला आरम्भ हुआ तो रुकेगा नहीं। इसका सबसे बड़ा खामियाजा उत्तर-पूर्व को भुगतना पड़ेगा वहां बंग्लादेश से बड़े आंकड़े में घुसपैठ है। उनकी भाषा खतरे में है। आगे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश CAA का विरोध कर रहा है। यदि भारतीय जनता पार्टी  इसे वापस नहीं लेती है तो आप लोग चुनाव में इसका जवाब दीजिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लगभग 11 लाख बिजनेसमैन देश छोड़कर जा चुके हैं। यदि लाना है तो उनको वापस लाओ। आगे केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार रोजगार के लिए इजराइल जाने को बोलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इकलौती पार्टी है जो गरीब देश के लोगों को अपने देश में बसा रही है। CAA के माध्यम से सरकार यही कह रही है कि पाकिस्तान, बंगलादेश एवं अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक यदि भारत की नागरिकता लेना चाहे तो ले सकते हैं, उन लोगों को यहां बसाया जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे युवा रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं। महंगाई है तथा सरकार CAA की बात कर रही है।

गाजियाबाद में घटी ‘द केरल स्टोरी’ जैसी घटना, जाँच में जुटी पुलिस

शादी के बाद ससुराल आई नई नवेली भाभी के साथ देवर ने कर दी ऐसी हरकत, जाँच में जुटी पुलिस

मुंबई के 5-स्टार होटल में मिली अमेरिकी नागरिक की लाश, बिजनेस के लिए आया था 'भारत'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -