'मैं 52 साल का हो गया, हमारे पास आज तक खुद का घर नहीं...', राहुल की बात सुनकर भावुक हुईं सोनिया गांधी
'मैं 52 साल का हो गया, हमारे पास आज तक खुद का घर नहीं...', राहुल की बात सुनकर भावुक हुईं सोनिया गांधी
Share:

रायपुर: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कई इमोशनल कार्ड खेले। राहुल गांधी ने 1977 का एक किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर उनकी मां सोनिया गांधी भी भावुक हो गईं। राहुल गांधी ने कहा कि आज मैं 52 साल का हो गया, मगर आज भी मेरे पास अपना घर नहीं है।

यह बताने के लिए राहुल गांधी ने एक पुरानी घटना का सहारा लिया। राहुल ने कहा कि, 'यह 1977 की बात है। मैं छोटा था। देश में चुनाव होने वाले थे। घर पहुंचा तो वहां अजीब माहौल था। मैं ने मां से पूछा, तो उन्होंने कहा कि हम घर छोड़ रहे हैं।' राहुल गांधी ने आगे कहा कि, 'तब तक मैं यह सोचता था कि यह घर हमारा है। मैंने घर छोड़ने की वजह पूछी, तो मां ने मुझे पहली बार बताया कि यह घर हमारा नहीं है। यह सरकार का घर है। हमें यहां से जाना होगा। मैंने पूछा कि कहां जाना है, तो उन्होंने जवाब दिया कि यह मुझे नहीं मालूम। आज 52 वर्ष हो गए और आज भी हमारे पास अपना खुद का घर नहीं है।'

इस दौरान राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अडाणी ग्रुप से जुड़े मामले की असलियत सामने आने तक उनकी पार्टी सवाल पूछती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी एक ही हैं। राहुल गांधी ने भविष्य में "भारत जोड़ो यात्रा'' जैसे किसी अन्य कार्यक्रम का संकेत देते हुए कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे "तपस्या" का कार्यक्रम बनाएं, उसमें सभी लोग हिस्सा लेंगे। 

'मरे हुए लोगों से भी वोट डलवाओ, तभी मोदी-RSS को हरा सकेंगे..' कांग्रेस नेता का विवादित बयान, Video

'2024 में देश से भाजपा का सफाया करना है..', महागठबंधन की रैली में बोले लालू यादव

'हर 3 साल में PM बनने का सपना देखने लगते हैं नितीश कुमार..', बिहार में अमित शाह का सियासी वार

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -